10 Lines on Basant Panchami in Hindi

मुख्य रूप से बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। मां सरस्वती विद्या की देवी है, उनकी कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाती है वह फिर इस जीवन के वास्तविक सत्य को पहचान कर मोक्ष की प्राप्ति करता है। इस जगत में उसके करोड़ों प्रशंसक तथा अनुयाई होते हैं। उनकी ही कृपा से विद्या की प्राप्ति होती है। विद्या से संपूर्ण ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति संभव है। मां सरस्वती देवी से संबंधित निबंध लिख रहे हैं जो आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

10 Lines on Basant Panchami in Hindi(सरस्वती पूजा पर निबंध)

1 बसंत ऋतु के आगमन से संपूर्ण सृष्टि हरी-भरी हो जाती है।

2 प्राचीन समय में गुरुकुल में प्रवेश बसंत पंचमी के दिन यज्ञोपवीत संस्कार के माध्यम से दिया जाता था।

3 बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

4 यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

5 बिहार झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कुछ भाग के विद्यालयों में अवकाश रखा जाता है।

6 विद्यार्थी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं और मां सरस्वती का वरदान प्राप्त करते हैं।

7 मां सरस्वती विद्या की देवी है, इनकी पूजा ज्ञान बुद्धि पाने के लिए की जाती है।

8 खेतों में पीली सरसों लहर आती है जो खुशी का संचार करती है।

9 पौराणिक मान्यता के अनुसार आज ही के दिन ब्रह्मा जी के मुख से देवी सरस्वती का प्रकाट्य हुआ था।

10 विद्यार्थी तथा लेखा-जोखा से संबंधित व्यक्ति आज के दिन विशेष प्रकार की पूजा करते हैं और अपने लिए बुद्धि विवेक मांगते हैं।

10 Lines on Lohri in Hindi (लोहड़ी पर निबंध)

Republic Day 10 Lines in Hindi (गणतंत्र दिवस)

india 10 lines in hindi अपने देश भारत पर कुछ पंक्तियाँ

My Best Friend 10 Lines in Hindi

Mera Gaon 10 Lines in Hindi

Junk Food 10 Lines in Hindi

गाय पर निबंध (Cow 10 Lines in Hindi)

10 lines on basant panchami in hindi, sarswati puja
10 lines on basant panchami in hindi

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

Guru Nanak Dev Ji Nibandh 10 line In Hindi

दशहरा पर १० से २० वाक्य ( 10 Lines on Dussehra in Hindi )

10 Lines on Diwali in Hindi( दीपावली पर निबंध)

10 Lines on Christmas in Hindi(क्रिसमस पर निबंध)

10 Lines on New Year in Hindi (नववर्ष पर 10 वाक्य)

प्रश्न- सरस्वती पूजा क्यों मनाया जाता है?

उत्तर- देवी सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी के मुख से उनकी उत्पत्ति हुई थी। आज के दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि विवेक की प्राप्ति होती है, इसलिए विद्यार्थी तथा बुद्धि विवेक की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु मां सरस्वती की पूजा करते हैं।

प्रश्न- बसंत पंचमी का त्यौहार कैसे मनाया जाता है?

उत्तर- बसंत ऋतु के आगमन से चारों और खुशहाली का संचार होता है। खेतों में पीली सरसों इठलाती इतराती झूमती रहती है यह खुशहाली का संदेश देती है। इस दिन विद्यालयों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। जगह-जगह, सरस्वती पूजा के पंडाल लगाए जाते हैं। विद्यार्थी तथा लेखा-जोखा से संबंधित कार्य आज के दिन शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष विधान होता है। लोग अपने अपने जानकारी तथा पूजा पद्धति के अनुसार मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं।

प्रश्न- बसंत पंचमी के दिन किस कवि का जन्मदिन मनाया जाता है?

उत्तर- हिंदी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म दिन बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है।

प्रश्न- बसंत पंचमी का आध्यात्मिक महत्व?

उत्तर- भारत में किसी भी त्योहार का आध्यात्मिक तथा पौराणिक मान्यता अवश्य होती है। बसंत पंचमी के त्यौहार से भी आध्यात्मिक महत्व जुड़ा है। आज के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। प्राचीन समय में गुरुकुल में विद्यार्थियों को प्रवेश आज ही के दिन दिया जाता था। यह मौसम जहां सृष्टि के कण-कण को सृजित करती है वही मनुष्य के मन मस्तिष्क को तेज प्रदान करती है इस समय विद्या ग्रहण करने वाले उच्च गुणवत्ता के साथ विद्या को ग्रहण कर सकते हैं।

मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी के मुख से सरस्वती जी का प्रकटय हुआ था।

समापन

बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी के मुख से उनकी उत्पत्ति आज ही के दिन हुई थी। प्राचीन समय में गुरुकुल की प्रवेश प्रक्रिया आज ही के दिन से आरंभ होती थी। खेत खलिहान चारों ओर हरियाली से होती है। जीवन को पोषित करने वाली प्राणवायु भी प्रवाहित होती रहती है इतनी सारी खूबियों के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। उपरोक्त लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें ताकि हम लेख को और अधिक सुधार के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

Leave a Comment