10 Lines on Lohri in Hindi

लोहड़ी का त्यौहार खुशियों से जुड़ा हुआ है, जहां परिवार तथा समाज एकजुट होकर अपने उत्साह का प्रदर्शन करता है। हिंदी माह के अनुसार पौस  के अंतिम दिन लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। अगले दिन मकर संक्रांति होती है जिसका हिंदू तथा सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार है इसका क्षेत्र पंजाब, हरियाणा तथा उत्तराखंड है। प्रस्तुत लेख में आप लोहड़ी से संबंधित निबंध पढ़ेंगे।

10 Lines on Lohri in Hindi (लोहड़ी पर निबंध)

10 lines on lohri in hindi
10 lines on lohri in hindi

1 लोहड़ी उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार है, पंजाबी धर्म से जुड़े लोग इस त्यौहार को विशेष धूमधाम के साथ मनाते हैं।

2 मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।

3 मूंगफली, रेवड़ी आदि के साथ अपने प्रिय जनों तथा परिवार के साथ इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

4 गन्ने की कटाई, तथा फसल की अच्छी पैदावार होने के उपलक्ष में यह त्यौहार खुशियों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।

5 दक्ष प्रजापति की कन्या के आत्मदाह से जुड़ा हुआ इसका पौराणिक इतिहास भी पढ़ने को मिलता है।

6 इस दिन नववधू या सुहागिन बेटियों के घर साज-सिंगार का सामान भेजा जाता है साथ में गुड़, तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि की मिठास का संदेश भी दिया जाता है।

7 इस त्यौहार की धूमधाम संध्या के समय ढोल-नगाड़ों के साथ देखी जाती है। जहां अग्नि को जलाकर उसके चारों तरफ नाचते गाते लोग गीत गाते हैं एक-दूसरे को बधाइयां देते हैं।

8 लोहड़ी का त्यौहार उत्तराखंड तथा गढ़वाल के क्षेत्र में अलग रूप से मनाया जाता है।

9 इस त्यौहार के साथ कई ऐतिहासिक तथा पौराणिक मान्यता जुड़ी हुई है।

10 विशेष रूप से यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन तथा फसल की अच्छी पैदावार के रूप में मनाया जाता है।

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

Republic Day 10 Lines in Hindi (गणतंत्र दिवस)

india 10 lines in hindi अपने देश भारत पर कुछ पंक्तियाँ

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

Guru Nanak Dev Ji Nibandh 10 line In Hindi

दशहरा पर १० से २० वाक्य ( 10 Lines on Dussehra in Hindi )

10 Lines on Diwali in Hindi( दीपावली पर निबंध)

10 Lines on Christmas in Hindi(क्रिसमस पर निबंध)

10 Lines on New Year in Hindi (नववर्ष पर 10 वाक्य)

My Best Friend 10 Lines in Hindi

Mera Gaon 10 Lines in Hindi

Junk Food 10 Lines in Hindi

गाय पर निबंध (Cow 10 Lines in Hindi)

समापन

उपरोक्त लेख में आपने पढ़ा लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार है जिसका संबंध पंजाब तथा उसके आसपास के क्षेत्रों से है। यह उत्साह का पर्व है इसके माध्यम से परिवार तथा समाज अपने खुशियों को व्यक्त करता है। इस पर्व के साथ कई ऐतिहासिक तथा पौराणिक घटनाएं जुड़ी हुई है। यह ऋतु परिवर्तन का भी समय होता है इस समय की फसलें अच्छी पैदावार के साथ काटी जाती है जिसके उत्साह को लोहड़ी के माध्यम से अभिव्यक्ति मिलती है। उपरोक्त लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें ताकि हम लेख को और अधिक सुधार के साथ प्रस्तुत कर सकें।

Leave a Comment