Class 12 Barahmasa mcq, malik muhammad jayasi

इस लेख में आप बारहमासा मलिक मोहम्मद जायसी कक्षा बारहवीं पाठ का बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर ( Barahmasa mcq with solution ) का अभ्यास करेंगे यह आपकी परीक्षा के लिए कारगर सिद्ध होगा।

बारहमासा, मलिक मोहम्मद जायसी की कालजई रचना है। यह पद्मावत से लिया गया अंश है जिसमें नायिका नागमती के माध्यम से प्रेम के उच्च आदर्शों को प्रस्तुत किया है। नागमती अपने प्रेम की प्रतीक्षा में कितनी व्याकुल रहती है उसका मास के अनुसार अभिव्यक्ति जायसी ने किया है।

बारहमासा बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर ( Class 12 chapter Barahmasa mcq )

1 प्रश्न- जायसी का जन्म तथा मृत्यु का सही विकल्प का चयन करें।

  1. 1592-1642
  2. 1492-1542
  3. 1369-1412
  4. 1542-1612

उत्तर- 1492-1542

2 प्रश्न- जायसी का जन्म कहां हुआ था?

  1. मुंगेर बिहार
  2. तुगलकाबाद दिल्ली
  3. अमेठी उत्तर प्रदेश
  4. अजमेर राजस्थान

उत्तर- अमेठी उत्तर प्रदेश

3 प्रश्न- जायसी किस प्रकार की शाखा से संबंधित थे?

  1. सूफी प्रेममार्गी
  2. ज्ञानमार्गी
  3. सगुण भक्ति
  4. निर्गुण भक्ति

उत्तर- सूफी प्रेममार्गी

4 प्रश्न- जायसी कृत ‘ पद्मावत’ किस प्रकार का काव्य है।

  1. भक्ति
  2. दासता
  3. प्रेमाख्यान
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- प्रेमाख्यान

5 प्रश्न- जायसी कृत ‘ पद्मावत’ में सिंघल देश की राजकुमारी का क्या नाम था?

  1. देवसेना
  2. रानी सिंगला
  3. चंद्रकांता
  4. पद्मावती

उत्तर- पद्मावती

6 प्रश्न- जायसी कृत साहित्य’पद्मावत’ का नायक कौन है?

  1. रतनसेन
  2. वीरसेन
  3. पद्मावत
  4. जायसी

उत्तर- रतनसेन

7 प्रश्न- ‘ आखिरी कलाम’ किसकी रचना है?

  1. मलिक मोहम्मद जायसी
  2. विद्यापति
  3. पद्माकर
  4. आमिर खुसरो

उत्तर- मलिक मोहम्मद जायसी

8 प्रश्न- जायसी को किस साहित्य से विशेष प्रसिद्धि प्राप्त हुई?

  1. आखिरी कलाम
  2. अखरावट
  3. भक्ति सागर
  4. पद्मावत

उत्तर- पद्मावत

9 प्रश्न- ‘बारहमासा’ किस प्रबंध काव्य का अंश है?

  1. नागमती
  2. मानस
  3. पद्मावत
  4. जायसी ग्रंथ

उत्तर- पद्मावत

10 प्रश्न- बारहमासा में नायक नायिका का सही विकल्प चुनिए?

  1. पद्मावती – नागमती
  2. नागमती – रतन सेन
  3. रतन सेन – पद्मावती
  4. नागमती – जायसी

उत्तर- नागमती – रतन सेन

Read more

Jaishankar prasad mcq class 12

Dusra devdas mcq with solution

Suryakant Tripathi Nirala MCQ

Class 12 Surdas ki jhopdi mcq

Class 12 Apna malwa MCQ

Important Barahmasa MCQ ( बारहमासा पाठ का प्रश्न उत्तर )

11 प्रश्न- हिंदी महीने में कितने मास होते हैं?

  1. 11
  2. 12
  3. 5
  4. 7

उत्तर- 12

12 प्रश्न- नागमती विरह अग्नि में क्यों जल रही है?

  1. मां बाप ने त्याग कर दिया है
  2. नागमती की शादी नहीं हो रही
  3. कौवा और भंवरे की प्रतीक्षा में
  4. पति छोड़ कर चला गया है

उत्तर- पति छोड़ कर चला गया है

13 प्रश्न- ‘पद्मावत’ किस प्रकार का कार्य है?

  1. महाकाव्य
  2. उपन्यास
  3. कविता
  4. प्रबंध काव्य

उत्तर- प्रबंध काव्य

14 प्रश्न- नागमती के बिरहा अग्नि से कौन काला हो गया है?

  1. कौवा भंवरा
  2. दिल
  3. आंख
  4. बादल

उत्तर- कौवा भंवरा

15 प्रश्न- फिरै – फिरै, सुरगि-सुलगि में कौन सा अलंकार है?

  1. रूपक अलंकार
  2. उत्प्रेक्षा अलंकार
  3. यमक अलंकार
  4. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

उत्तर- पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

16 प्रश्न- ‘जरै विरह ज्यों दीपक बाती’ में कौन सा अलंकार है?

  1. यमक अलंकार
  2. रूपक अलंकार
  3. मानवीकरण अलंकार
  4. अनुप्रास अलंकार

उत्तर- रूपक अलंकार

17 प्रश्न- किस माह में कौवा और भंवरे का प्रसंग है ?

  1. अगहन
  2. पौष
  3. माघ
  4. फागुन

उत्तर- अगहन

18 प्रश्न- ‘सुपेती’ शब्द का उचित विकल्प चुने?

  1. अकेलापन
  2. विरह
  3. हल्की
  4. नजदीक

उत्तर- हल्की

19 प्रश्न- पूस की रात में मौसम कैसा होता है?

  1. बरसात का
  2. गर्मी का
  3. वसंत ऋतु का
  4. ठंड का

उत्तर- ठंड का

20 प्रश्न- कंप-कंपि में कौन सा अलंकार है?

  1. अनुप्रास
  2. रूपक
  3. पुनरुक्ति
  4. मानवीकरण

उत्तर- पुनरुक्ति

मलिक मोहम्मद जायसी कक्षा 12वीं प्रश्न उत्तर ( Barahmasa mcq with solution )

21 प्रश्न- ‘चकई’ के लिए उचित विकल्प चुने?

  1. जानवर
  2. निर्जीव
  3. सजीव
  4. पक्षी

उत्तर- पक्षी

22 प्रश्न- नागमती को पूस की रात अधिक कष्टदायक क्यों लग रही है?

  1. अधिक ठंड होने के कारण
  2. वस्त्र ना होने के कारण
  3. प्रियतम के पास ना होने के कारण
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- प्रियतम के पास ना होने के कारण

23 प्रश्न- ‘तेहि जल अंग लाग सर चीरु’ में कौन सा अलंकार है?

  1. यमक
  2. उत्प्रेक्षा
  3. रूपक
  4. पुनरुक्ति

उत्तर- रूपक

24 प्रश्न- ‘तूँ सो भंवर मोर जोबन फुलू’ में प्रयुक्त उचित अलंकार का चयन करें?

  1. उपमा
  2. रूपक
  3. अनुप्रास
  4. मानवीकरण

उत्तर- उपमा

25 प्रश्न- पाला किस मौसम में पड़ता है?

  1. गर्मी में
  2. बरसात में
  3. बसंत में
  4. सर्दी में

उत्तर- सर्दी में

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

कच्चा चिट्ठा कक्षा 12

बनारस कविता व्याख्या सहित

यह दीप अकेला कविता

फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया

असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

सूरदास की झोपड़ी

दूसरा देवदास ममता कालिया

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

कार्यसूची लेखन ( अभिव्यक्ति और माध्यम ) संपूर्ण जानकारी

जनसंचार माध्यम

कहानी के तत्व की पूरी जानकारी

नाटक के तत्व की पूरी जानकारी

उपन्यास के तत्व की संपूर्ण जानकारी उदाहरण सहित

समापन

जायसी ने सूफी प्रेममार्गी शैली के माध्यम से बारहमासा को जीवंत बना दिया है, जिसमें नायक और नायिका के विरह की मार्मिक अभिव्यक्ति दी है। साथ ही महीने के अनुसार नायिका की अवस्था को चित्रित कर उसको जीवंत किया है। नायिका नागमती किस प्रकार प्रकृति को अपना माध्यम बनाकर अपने नायक से मिलन की तीव्र इच्छा को प्रकट करती है। जिसमें स्वयं का शरीर जलना और उससे धुआं उठना तथा कौवा, भंवरा आदि का काला पड़ना यह सभी प्रसंग साहित्य को सफल बनाता है।

आशा है उपरोक्त लेख से आपको ‘बारहमासा’ पाठ की पुनरावृति हो गई होगी संबंधित पाठ से प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Comment