Bharat ram ka prem MCQ ( भरत राम का प्रेम )

प्रस्तुत लेख में आप कक्षा बारहवीं के अंतर्गत तुलसीदास के भरत राम प्रेम तथा, पद का बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर ( Bharat ram ka prem MCQ ) अभ्यास करेंगे यह आपकी परीक्षा के लिए कारगर है इस लेख के माध्यम से आप अपने पाठ का पुनरावृति कर सकेंगे अपने पाठ को कंठस्थ कर सकेंगे।

भक्तिकालीन संत परंपरा में अग्रणी गोस्वामी तुलसीदास सगुण भक्ति के प्रवर्तक थे, उन्होंने राम को अपना ईश्वर मानकर उनकी भक्ति तथा आराधना की।

Class 12 chapter Bharat ram ka prem MCQ

1 प्रश्न- तुलसीदास जी के जीवन मृत्यु का उचित क्रम का चयन करें।

  1. 1432 – 1564
  2. 1532 -1623
  3. 1623- 1732
  4. 1732- 1825

उत्तर- 1532-1623

2 प्रश्न- तुलसीदास जी का जन्म दिए गए विकल्प में उचित चिन्हित करें।

  1. मथुरा
  2. काशी
  3. बांदा
  4. अयोध्या

उत्तर- बांदा

3 प्रश्न- तुलसीदास के गुरु का क्या नाम था?

  1. नरहरिदास
  2. शिव हरिदास
  3. माधवाचार्य
  4. वल्लभाचार्य

उत्तर- नरहरिदास

4 प्रश्न- तुलसीदास के आराध्य कौन थे?

  1. कृष्ण
  2. शिव
  3. विष्णु
  4. राम

उत्तर- राम

5 प्रश्न- तुलसीदास की पत्नी का क्या नाम था?

  1. रत्नावली
  2. गीतावली
  3. नूरा
  4. लोई

उत्तर- रत्नावली

6 प्रश्न- ‘रामचरितमानस’ किस प्रकार का साहित्य है दिए गए विकल्प में उचित चयन करें

  1. उपन्यास
  2. नाटक
  3. कहानी
  4. महाकाव्य

उत्तर- महाकाव्य

7 प्रश्न-

8 प्रश्न- तुलसीदास की रचना का चयन करें।

  1. विनय पत्रिका
  2. गीतावली
  3. कृष्ण गीतावली
  4. उपरोक्त

उत्तर- उपरोक्त सभी

9 प्रश्न- ‘भरत राम का प्रेम’ रामचरितमानस के किस कांड से संबंधित है?

  1. बालकांड
  2. अयोध्या कांड
  3. अरण्यकांड
  4. सुंदरकांड

उत्तर- अयोध्या कांड

10 प्रश्न- भरत, राम को मनाने किस प्रसिद्ध स्थल पर गए थे?

  1. चित्रकूट
  2. ऋषि मुख पर्वत
  3. लंका
  4. कैकई देश

उत्तर- चित्रकूट

Important Bharat ram ka prem MCQ

11 प्रश्न- भरत, वन में राम के पास क्यों गए थे?

  1. राज्य अभिषेक के लिए
  2. राम को मानाने के लिए
  3. वन घूमने के लिए
  4. राम की रक्षा के लिए

उत्तर- राम को मनाने के लिए

12 प्रश्न- सभा किस स्थल पर लगाई गई थी?

  1. अयोध्या
  2. किष्किंधा
  3. लंका
  4. चित्रकूट

उत्तर- चित्रकूट

13 प्रश्न- सभा में सर्वप्रथम किसने अपनी बात को रखा?

  1. केकई
  2. मुनि वशिष्ठ
  3. भरत
  4. लक्ष्मण

उत्तर- मुनि वशिष्ठ

14 प्रश्न- भरत किनके पुत्र थे?

  1. सुमित्रा
  2. कौशल्या
  3. मंथरा
  4. कैकई

उत्तर- कैकई

15 प्रश्न- भरत ने मुनिनाथ कहकर किसे संबोधित किया?

  1. राजा जनक को
  2. मुनि वशिष्ठ को
  3. ऋषि गौतम को
  4. श्री राम को

उत्तर- श्री राम को

16 प्रश्न- बचपन में भरत को खेल में कौन जितवा देते थे?

  1. राम
  2. लक्ष्मण
  3. शत्रुघ्न
  4. राजा दशरथ

उत्तर- राम

17 प्रश्न- भरत राम का प्रेम तुलसीदास कृत साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?

  1. ब्रजभाषा
  2. खड़ी बोली
  3. अवधी भाषा
  4. मगही भाषा

उत्तर- अवधी भाषा

18 प्रश्न- ‘नीरज’ का पर्यायवाची क्या होगा?

  1. पंकज
  2. जलज
  3. कमल
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

19 प्रश्न- ‘सुचाली’ का उचित विकल्प चयन करें?

  1. सुंदर चाल
  2. सुंदरता
  3. सदाचारी
  4. उदार

उत्तर- सदाचारी

20 प्रश्न- ‘ उदधि’ का पर्यायवाची क्या होगा?

  1. कुआं
  2. तालाब
  3. नदी
  4. समुद्र

उत्तर- समुद्र

Related MCQ articles

Jaishankar prasad mcq class 12 – जयशंकर प्रसाद

Dusra devdas mcq with solution दूसरा देवदास बहुविकल्पीय

Suryakant Tripathi Nirala MCQ Class 12 with solutions

Class 12 Surdas ki jhopdi mcq CBSE Hindi Antral

Class 12 Apna malwa MCQ ( अपना मालवा खाऊं उजाडूँ )

Barahmasa mcq, malik muhammad jayasi

Other Bharat ram ka prem MCQ with solution

21 प्रश्न- निम्नलिखित में से किसके कारण श्री राम को बनवास मिला?

  1. सीता
  2. कैकई
  3. दशरथ
  4. मंथरा

उत्तर- कैकई

22 प्रश्न- भरत ने सब अनर्थ हो का मूल किसको माना है?

  1. राम को
  2. कैकई को
  3. राजा दशरथ को
  4. स्वयं को

उत्तर- स्वयं को

23 प्रश्न- आपके पाठ्यपुस्तक में तुलसी के पद किस साहित्य से लिया गया है?

  1. गीतावली
  2. रामचरितमानस
  3. कवितावली
  4. विनय पत्रिका

उत्तर- गीतावली

24 प्रश्न- तुलसी के पद में राम के वन गमन के पश्चात उनके वस्तुओं को देखकर कौन दुखी हो रहा है?

  1. भरत
  2. कैकई
  3. कौशल्या
  4. दशरथ

उत्तर- कौशल्या

25 प्रश्न- पहले पद में कौशल्या के माध्यम से किस रस की उत्पत्ति हो रही है?

  1. भक्ति रस
  2. करुण रस
  3. शांत रस
  4. वात्सल्य रस

उत्तर- वात्सल्य रस

26 प्रश्न- कौशल्या राघव कहकर किसे संबोधित कर रही है?

  1. राम को
  2. लक्ष्मण को
  3. शत्रुघ्न को
  4. भरत को

उत्तर- राम को

27 प्रश्न- तुलसी के पद किस भाषा की रचना है?

  1. अवधी भाषा
  2. ब्रजभाषा
  3. खड़ी बोली
  4. संस्कृत भाषा

उत्तर- ब्रजभाषा

28 प्रश्न- अपने अनुज को हारने पर भी कौन विजय कराते थे?

  1. लक्ष्मण
  2. भरत
  3. राम
  4. दशरथ

उत्तर- राम

29 प्रश्न- रहि चकि चित्रलिखी सी। में कौन सा अलंकार है?

  1. रूपक
  2. पुनरुक्ति
  3. उपमा
  4. अनुप्रास

उत्तर- उपमा

30 प्रश्न- कबहुँ प्रथम ज्यों जाइ जगावति। पंक्ति में अलंकार का उचित विकल्प क्या होगा?

  1. उपमा
  2. रूपक
  3. मानवीकरण
  4. अनुप्रास

उत्तर- अनुप्रास

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न। 

Vishnu Khare Class 12

जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

रघुवीर सहाय बसन्त आया कविता

गीत गाने दो मुझे Class 12

भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )

मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा

चंद्रधर शर्मा गुलेरी class 12

कच्चा चिट्ठा कक्षा 12

बनारस कविता व्याख्या सहित

यह दीप अकेला कविता

फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया

असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

सूरदास की झोपड़ी

दूसरा देवदास ममता कालिया

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

बिस्कोहर की माटी

अपना मालवा खाऊ उजाड़ू

 

समापन

कक्षा 12वीं में तुलसीदास जी द्वारा रचित दो प्रसंग पढ़ने को मिलते हैं। प्रथम भरत राम का प्रेम, तथा दूसरे प्रसंग में माता कौशल्या के द्वारा राम के वन गमन पश्चात उनके बाल्यकाल में प्रयोग की वस्तुओं को देखकर अपने पुत्र को याद करना और करुणा करना दिखाया गया है। तुलसीदास जी ने राम की सगुण भक्ति की है। राम को अवतारी पुरुष माना है, उनका मानना था कि राम विष्णु के अवतार हैं। उनके महान व्यक्तित्व समाज के बीच रखकर राम की छवि मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थापित की। भरत तथा अन्य भाइयों का प्रेम राम के प्रति अटूट था, किन्ही कारणों तथा अवतार के उद्देश्यों को सिद्ध करने के लिए उन्हें वनवास स्वीकार करना पड़ा।

प्रस्तुत लेख में आपने पाठ से संबंधित सभी पहलुओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। प्रस्तुत विषय पर अपने प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें हम आपके प्रश्नों के उत्तर तत्काल देने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Comment