Dusra devdas mcq with solution दूसरा देवदास बहुविकल्पीय

This post will provide you Class 12 chapter Dusra devdas mcq with solution.

दूसरा देवदास ममता कालिया के द्वारा लिखी गई युवामन के संवेदना ऊपर आधारित कहानी है। जिसमें परस्पर प्रेम की अनुभूति तथा उसकी प्राप्ति को लेकर संघर्ष को दिखाया गया है। प्रस्तुत लेख में आप इस पाठ से संबंधित बहु विकल्प के प्रश्न का अध्ययन करेंगे। इसके अध्ययन उपरांत आप संपूर्ण पाठ के उत्तर देने को सक्षम होंगे।

Class 12 chapter Dusra devdas mcq

1 प्रश्न- दूसरा देवदास किसकी रचना है?

  1. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  2. आचार्य राम चंद्र शुक्ल
  3. प्रेमचंद
  4. ममता कालिया

उत्तर- ममता कालिया

2 प्रश्न- दूसरा देवदास किस विधा में लिखा गया है?

  1. कहानी
  2. संस्मरण
  3. रेखाचित्र
  4. नाटक

उत्तर- कहानी

3 प्रश्न- दूसरा देवदास में किस शहर के परिवेश का वर्णन किया गया है?

  1. लुधियाना
  2. हरिद्वार
  3. ऋषिकेश
  4. बनारस

उत्तर- हरिद्वार

4 प्रश्न- पाठ के नायक का क्या नाम है?

  1. रमेश
  2. पारो
  3. संभव
  4. देवदास

उत्तर- संभव

5 प्रश्न- पाठ का नाम दूसरा देवदास क्यों रखा गया?

  1. बालक की कहानी होने के कारण
  2. प्रेम की कहानी होने के कारण
  3. धार्मिक परिवेश के कारण
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- प्रेम की कहानी होने के कारण

6 प्रश्न- कहानी की नायिका का क्या नाम है?

  1. संभव
  2. ममता
  3. सुषमा
  4. पारो

उत्तर- पारो

7 प्रश्न- ममता कालिया का जन्म किस सन में हुआ?

  1. 1930
  2. 1940
  3. 1950
  4. 1960

उत्तर-1940

8 प्रश्न- ममता कालिया का जन्म किस शहर में हुआ था?

  1. हरिद्वार
  2. बनारस
  3. मथुरा
  4. काशी

उत्तर- मथुरा

9 प्रश्न- ममता कालिया किस कॉलेज में अंग्रेजी की प्राध्यापिका रही?

  1. काशी हिंदू विश्वविद्यालय
  2. दौलत राम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय
  3. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  4. मुंबई विश्वविद्यालय

उत्तर- दौलत राम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय

10 प्रश्न- कहानी की मुख्य घटना किस घाट पर घटित हुई है?

  1. हर की पौड़ी
  2. दशाश्वमेध घाट
  3. सूर्य पूर्व घाट
  4. ऋषिकेश

उत्तर- हर की पौड़ी

दूसरा देवदास पाठ का संपूर्ण अध्ययन इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं.- दूसरा देवदास ममता कालिया

Dusra Devdas Mcq ( Other questions )

11 प्रश्न- जब भी आना साथ आना किसने कहा था?

  1. संभव की नानी ने
  2. पारो के भतीजे ने
  3. मंदिर के पुजारी में
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- मंदिर के पुजारी ने

12 प्रश्न- मनोकामना की गांठ कहां बांधी गई थी?

  1. चामुंडा देवी मंदिर में
  2. भैरव मंदिर में
  3. काली मंदिर में
  4. मनसा देवी मंदिर में

उत्तर- मनसा देवी मंदिर में

13 प्रश्न- गंगा पुत्र किसे कहा गया है?

  1. गोताखोर को
  2. गंगा की साफ सफाई वालों को
  3. नगर निगम को
  4. मंदिर के पुजारी को

उत्तर- गोताखोर को

14 प्रश्न- संभव किसके घर आया हुआ था?

  1. बुआ के घर
  2. नानी के घर
  3. दादी के घर
  4. चाचा के घर

उत्तर- नानी के घर

15 प्रश्न- ‘मुस्तैदी’ शब्द का क्या अर्थ है?

  1. होशियारी
  2. चालबाजी
  3. धोखाधड़ी
  4. स्थिरता

उत्तर- होशियारी

16 प्रश्न- ‘ गोधूलि बेला’ का क्या अर्थ है?

  1. गाय का समय
  2. दूध का समय
  3. संध्या का समय
  4. स्नान का समय

उत्तर- संध्या का समय

17 प्रश्न- ‘आंखें मूंदना’ का मुहावरा क्या होगा?

  1. सो जाना
  2. मर जाना
  3. छुपन छुपाई खेलना
  4. आंखों को हाथ से ढकना

उत्तर- मर जाना

18 प्रश्न- ‘निलांजलि’ का क्या अर्थ है?

  1. हवन
  2. पूजा
  3. आरती
  4. सूर्य

उत्तर- आरती

19 प्रश्न- युगल शब्द से क्या आशय है?

  1. आशीर्वाद
  2. लड़का
  3. युवक
  4. जोड़ा

उत्तर- जोड़ा

20 प्रश्न- मन्नू कौन है?

  1. संभव का बेटा
  2. पारो का बेटा
  3. संभव का भाई
  4. पारो का भतीजा

उत्तर- पारो का भतीजा

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

Jaishankar prasad mcq class 12 – जयशंकर प्रसाद

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

बिस्कोहर की माटी

अपना मालवा खाऊ उजाड़ू

प्रेमघन की छाया स्मृति

Vishnu Khare Class 12

जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

रघुवीर सहाय बसन्त आया कविता

गीत गाने दो मुझे Class 12

भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )

मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा

चंद्रधर शर्मा गुलेरी class 12

कच्चा चिट्ठा कक्षा 12

बनारस कविता व्याख्या सहित

यह दीप अकेला कविता

फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया

असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

सूरदास की झोपड़ी

समापन

दूसरा देवदास पाठ का अध्ययन से स्पष्ट होता है कि इसमें प्रेम की प्रथम अनुभूति को बड़ी ही बारीकी से दर्शाया गया है। इस पाठ में संभव तथा पारो को नायक नायिका के रूप में प्रस्तुत किया गया है। दोनों अलग-अलग शहर से हरिद्वार आते हैं। हरिद्वार धार्मिक शहर है, यहां के वातावरण को पाठ में बखूबी दर्शाया गया है। दोनों प्रथम दृष्टि में परस्पर प्रेम करने लगते हैं और प्रेम की प्राप्ति उन्हें मनसा देवी पर मनोकामना की गांठ बांधते ही होती है।

इस पूरे दृश्य को ममता कालिया ने प्रेम से जोड़कर जीवंत रूप देने का सफल प्रयास किया है।

उपरोक्त हमने पाठ से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का संकलन तैयार किया है, जो आपके परीक्षा के लिए कारगर है इसका अध्ययन करने से आपको प्रथम दृष्टि में संपूर्ण पाठ का स्मरण होगा तथा महत्वपूर्ण प्रश्न को विस्तार दे सकेंगे। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर आप से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

हमें आशा है आपको यह लेख पसंद आया हो, अपने सुझाव प्रश्न कमेंट बॉक्स में लिखें हम तत्काल उत्तर देंगे।

Leave a Comment