जन्माष्टमी पर निबंध Essay On Janmashtami In Hindi

जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी आदि नामों से जाना जाता है। यह भाद्रपद के कृष्ण पक्ष में अष्टमी को मनाया जाता है। श्री कृष्ण श्री हरि विष्णु के अवतार माने गए हैं। दस अवतारों में यह आठवें अवतार तथा चौबीस अवतारों में बाइसवें अवतार माने गए हैं। इनका जन्म मथुरा के कारागार में हुआ। इनके माता-पिता देवकी तथा वासुदेव थे, उनका लालन-पालन माता यशोदा और नंद बाबा जी ने किया। इनका जन्म पृथ्वी पर बढ़ रहे अत्याचारों को समाप्त कर धर्म की स्थापना करने के लिए हुआ था। प्रस्तुत लेख में आप जन्माष्टमी पर निबंध पढ़ेंगे।

जन्माष्टमी पर निबंध लिखिए

1 श्री कृष्ण विष्णु के चौबीसवें अवतार थे इनका जन्म भाद्रपद अष्टमी कृष्ण पक्ष द्वापर युग में हुआ था।

2 इनके मामा कंस क्रूर शासक थे, इन्होंने वासुदेव तथा माता देवकी को कारागृह में बंदी बना रखा था।

3 इन्होंने पृथ्वी पर फ़ैल रहे अन्याय अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना करने का कार्य किया।

4 मनुष्य का जीवन किस प्रकार से उत्तम हो सके, श्री अर्जुन के माध्यम से कुरुक्षेत्र में उपदेश दिया जो श्रीमद् भागवत गीता में संग्रहित है।

5 श्री कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है यह हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस त्यौहार को भारत नेपाल तथा अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है।

दशहरा पर १० से २० वाक्य ( 10 Lines on Dussehra in Hindi )

10 Lines on Diwali in Hindi( दीपावली पर निबंध)

6 श्री कृष्ण का जन्म मथुरा नरेश कंस के कारागृह में हुआ था, वासुदेव जी ने नंद बाबा तथा यशोदा मां को उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी सौंपी थी।

7 श्री कृष्ण ने अपनी बाल लीला गोकुल में रचाया था, यहां उन्हें माखन चोर लल्ला कन्हैया आदि नामों से जाना जाता है। यहां उनकी मित्र मंडली थी जिसके साथ वह खेला करते थे।

8 श्री कृष्ण गोकुल में गोपियों के साथ रास रचाया करते थे उन्हें भक्ति मार्ग की सीख दिया करते थे।

9 बड़े होने के उपरांत कृष्ण मथुरा चले गए और अपने मामा जो कठोर शासक के रूप में स्थापित है अपनी शक्तियों के दुरुपयोग से प्रजा को दुखी कर रहे थे उनको प्राप्त कर मथुरा की गद्दी पर स्थापित हुए।

10 श्री कृष्ण की प्रेमिका राधा थी तथा उनकी पटरानी रुकमणी जी थी।

संबंधित लेख भी पढ़ें

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

सुभाष चंद्र बोस के बारे में 10 लाइन

Guru Nanak Dev Ji Nibandh 10 line In Hindi

10 Lines on Christmas in Hindi(क्रिसमस पर निबंध)

10 Lines on New Year in Hindi (नववर्ष पर 10 वाक्य)

10 Lines on Lohri in Hindi (लोहड़ी पर निबंध)

10 Lines on Basant Panchami in Hindi(सरस्वती पूजा पर निबंध)

Republic Day 10 Lines in Hindi (गणतंत्र दिवस)

india 10 lines in hindi अपने देश भारत पर कुछ पंक्तियाँ

My Best Friend 10 Lines in Hindi

खुद का परिचय 10 लाइन में लिखो My Self In Hindi 10 Lines

Mera Gaon 10 Lines in Hindi

Junk Food 10 Lines in Hindi

गाय पर निबंध (Cow 10 Lines in Hindi)

कबीर के दोहे व्याख्या सहित – Kabir ke dohe

Deen Dayal Virad Sambhari Arth Sahit Vyakhya

Jaki Rahi Bhavna Jaisi Prabhu Murat Dekhi Meaning in Hindi

कबित बिबेक एक नहिं मोरें। kabit vivek ek nahi more tulsidas chaupai

समापन

शास्त्रों में अंकित है जब-जब धर्म की हानि होती है, तब तब धर्म की स्थापना करने के लिए ईश्वर का अवतार होता है। ऐसा ही द्वापर युग में हुआ जब आसुरी शक्तियों ने अपने पांव विकराल रूप में पसार लिया। निर्दोष जनमानस को सताने का कार्य करने लगे, धर्म का दिन-प्रतिदिन ह्रास होने लगा। तब श्री हरि विष्णु ने कृष्ण के रूप में देवकी तथा वासुदेव जी के घर जन्म लिया। यहां उन्होंने बाल लीला करते हुए कई आसुरी शक्तियों का नाश किया। बड़े होकर उन्होंने महाभारत के युद्ध को धर्म से लड़ने के लिए प्रेरित किया, जिसमें धर्म की विजय हुई। कौरवों की विशाल सेना पांडव के आगे परास्त हुई क्योंकि धर्म पांडव के और था। प्रस्तुत लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें ताकि हम लेख में सुधार कर सके।

Leave a Comment