रूपक अलंकार की परिभाषा, भेद, उदाहरण

आज के लेख में रूपक अलंकार की परिभाषा, भेद, उदाहरण ( Rupak alankar definition, types and examples in Hindi ) सहित आप अध्ययन करेंगे तथा अलंकार के इस भेद को बारीकी से समझेंगे।

यह लेख किसी भी परीक्षा के लिए कारगर है इसके अध्ययन से आप अपने परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे। रूपक अलंकार को हमने सरल बनाने के लिए विशेष उदाहरणों का प्रयोग किया है।

लेख आरम्भ करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी

अलंकार काव्य के सौंदर्य में वृद्धि करते हैं साथ ही चमत्कार उत्पन्न करने की क्षमता भी रखते हैं। अलंकार दो प्रकार के माने गए हैं

१ शब्दालंकार तथा

२ अर्थालंकार।

शब्दालंकार के तीन भेद हैं , वही अर्थालंकार के लगभग 10 प्रमुख भेद हैं। रूपक अलंकार अर्थालंकार के अंतर्गत आता है।

रूपक अलंकार की परिभाषा

जहां गुणों की अत्यधिक समानता के कारण उपमेय को उपमान का ही रूप मान लिया जाता हो अर्थात उपमान का उपमेय में आरोप कर अभेद स्थापित किया गया हो , वहां रूपक अलंकार होता है। इसमें उपमेय तथा उपमान में अत्यंत असमानता के कारण एक सा रूप प्रतीत होता है, वहां रूपक अलंकार सिद्ध होता है।

जैसे –

इसका मुख चंद्र है। 

यहां ‘मुख’ और ‘चंद्र’ एक ही है अर्थात अभेद है अतः यहां रूपक अलंकार माना जाएगा।

अन्य अलंकार की जानकारी भी प्राप्त करें

अनुप्रास अलंकार

यमक अलंकार

श्लेष अलंकार

उपमा अलंकार

अलंकार की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

रूपक अलंकार के उदाहरण

उदहारण समानता
मैया में तो चंद्र खिलौना लैंहो चंद्र उपमेय में खिलौना उपमान का अभेद आरोप किया गया है।
आए महंत-वसन्त। यहां वसन्त उपमेय में महंत उपमान की समानता के कारण रूपक है
वन शारदी चन्द्रिका-चादर ओढ़े , चन्द्रिका का चादर होना
उदित उदय गिरी-मंच पर रघुवीर बाल पतंग ,बिकसे संत-सरोज सब हरषे लोचन-भृंग। गिरी,मंच ,बाल,पतंग,संत ,सरोज,लोचन,भृंग। यहां सनगोपांग रूपक अलंकार है।
प्रीति-नदी में पांव न बोरयो प्रीति ,नदी
चरण कमल बंदौ हरिराई। उपमेय चरण में कमल उपमान की समानता के कारण
चढ़कर मेरे जीवन-रथ पर जीवन,रथ
नीलम मरकत के संपुट दो नीलम ,मरकत
दुख है जीवन-तरु मूल। उपमेय जीवन में तरु उपमान की अत्यंत समानता के कारण यहाँ रूपक है।
बीती विभावरी जाग री,अंबर पनघट में डुबो रही ,तारा घट उषा नागरी। तारों के पनघट से पानी भरने के कारण यह रूपक है।
गोपी पद-पंकज पावन रज पद , पंकज
अपने मन के मैदानों पर व्यापी कैसी ऊब है। मन के मैदान
नीरज नयन नेह जल बाढे। नीरज ,नयन
कुसुमति कानन हेरि कमल मुखि। कमल ,मुखि
सब प्राणियों के मत्त मनोमयुर अहा नाच रहा। मन ,मयूर
मदन महिप जू को बालक बसंत ताहि। बालक,बसंत

 

यह भी पढ़ें –

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

रस की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण

सर्वनाम की पूरी जानकारी – परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण 

हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Word Substitution

उपसर्ग की संपूर्ण जानकारी

क्रिया की परिभाषा, उदहारण, भेद

समास की परिभाषा, उदाहरण, भेद

अव्यय की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

 

निष्कर्ष –

उपर्युक्त अध्ययन से हमने रूपक अलंकार को समझने का प्रयास किया तथा उसके परिभाषा उदाहरण भेद आदि को बारीकी से भी समझा। इस अलंकार के अंतर्गत अत्यंत समानता एक सा रूप प्रतीत होने के कारण रूपक अलंकार मान लिया जाता है।

संबंधित विषय से प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Comment