संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

इस लेख के अंतर्गत आप संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण का विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे।

यह सर्वनाम का एक भेद है , जिसमें विद्यार्थियों को भ्रम के कारण समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन दिक्कत को पहचान करते हुए हमने इसे सरल बनाने का प्रयास किया है।

इस लेख के अध्ययन से आप संबंधवाचक सर्वनाम को भलीभांति समझेंगे , साथ ही सर्वनाम के विषय में गहन जानकारी भी हासिल करेंगे।

संबंधवाचक सर्वनाम की पूरी जानकारी

परिभाषा:-

वह सर्वनाम शब्द जिसके कारण संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट होता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। वह सर्वनाम शब्द जिसके कारण दूसरे सर्वनाम या संज्ञा से संबंध स्थापित किया जाए उसे ही संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे -जो,सो।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

वह सर्वनाम शब्द जो किसी उपवाक्य में प्रयुक्त होकर संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ संबंध बताता हो , वहां संबंधवाचक सर्वनाम माना जाता है।

इसका संबंध जो,सो सर्वनामिक शब्दों से स्पष्ट होता है जैसे –

  • जो सोता है वो खोता है।
  • यह वही आदमी है जो परसों यहाँ आया था।
  • जो जैसा करता है, वैसा ही भरता है।
  • जो आया है सो जाएगा भी।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • जो जीता वही सिकंदर।
  • जो परिश्रम करता है सफल वही होता है।
  • जिसकी जैसी सोच होती है उसकी वैसी ही बरकत होती है।
  • जो कर्मठ है सो ही जीत का हक़दार है।
  • जितना मेहनत करोगे उतना जिंदगी में आगे बढ़ोगे।
  • यह वही बालक है जिसने मेरी पढाई में मदद की थी।
  • यह वही व्यक्ति है जो पिछली प्रतियोगिता में प्रथम आया था।
  • जैसा बोएगा वैसा ही पाएगा।
  • यह वही छात्र है जो पढ़ने में बहुत अच्छा बताया जाता है।
  • जो मन लगाके पढ़ेगा सो ही बड़ा व्यक्ति बनेगा।

अन्य सर्वनाम की जानकारी भी प्राप्त करें

सर्वनाम के अन्य भेद की भी जानकारी आप इसी तरह प्राप्त कर सकते हैं जिस प्रकार आपने संबंधवाचक की प्राप्त की। नीचे दिए गए लेखों को पढ़कर आप सर्वनाम की संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम

 

व्याकरण से जुड़े यह लेख भी पढ़ें

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

अलंकार की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Alankar in hindi

सर्वनाम की पूरी जानकारी – परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Sarvanam in hindi

हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Word Substitution

उपसर्ग की संपूर्ण जानकारी

निष्कर्ष –

इस लेख के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जहां उपवाक्य में संबंध प्रकट होते हैं वहां संबंधवाचक सर्वनाम माने जाते हैं। यह संबंध संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ होता है।

आशा है इस लेख से आपके ज्ञान की वृद्धि हो सकती हो आपके , उद्देश्यों की पूर्ति हो सकी हो।

संबंधित विषय से किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर संपर्क कर सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर तत्काल देंगे।

Leave a Comment