इस लेख में आप कक्षा बारहवीं के अंतर्गत सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की कविता यह दीप अकेला ( Yah deep akela mcq ) तथा मैंने देखा एक बूंद का बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर का अभ्यास करेंगे। यह परीक्षा के लिए कारगर लेख है जिसके अध्ययन से आप परीक्षा में आसानी से उत्तर दे सके।
प्रयोगवाद कवियों में अज्ञेय को ऊंचा स्थान प्राप्त है, उन्होंने तार सप्तक, दूसरा सप्तक, तीसरा सप्तक का संपादन कर साहित्य को एक नई दिशा प्रदान की। इन प्रत्येक सप्तक में सात कवियों की रचनाएं संग्रहित की गई है। अज्ञेय ने हिंदी साहित्य में पुराने परिपाटी को तोड़ते हुए कई प्रकार के बंधनों से मुक्त कर स्वच्छंद रचना के लिए लेखकों को प्रेरित किया।
Class 12 Yah deep akela mcq
1 प्रश्न- अज्ञेय का मूल नाम क्या है?
- हरिओम सिंह
- सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन
- सुधीर कुमार अज्ञेय
- अज्ञेय हीरानंद
उत्तर- सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन
2 प्रश्न- अज्ञेय के जन्म तथा मृत्यु के उचित क्रम का चयन करें?
- 1705-1789
- 1825-1911
- 1915-1997
- 1911-1987
उत्तर- 1911-1987
3 प्रश्न- लेखक के दिए गए जन्म स्थान का उचित चयन करें
- रामनगर
- वाराणसी
- कुशीनगर
- हल्द्वानी
उत्तर- कुशीनगर
4 प्रश्न- जो एक जगह टिक कर नहीं रहता उसके लिए उचित शब्द का चयन करें?
- यायावर
- घुमक्कड़
- खानाबदोश
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
5 प्रश्न- अज्ञेय द्वारा स्थापित किए गए सप्ताहिक समाचार पत्र का नाम क्या है?
- हंस पत्रिका
- सरस्वती
- दैनिक भास्कर
- दिनमान
उत्तर- दिनमान
6 प्रश्न- अज्ञेय की रचना त्रिशंकु किस विधा की है?
- कहानी
- उपन्यास
- निबंध
- कविता
उत्तर- निबंध
More Questions Yah deep akela mcq class 12
1 प्रश्न- कविता में कवि ने दीप किसे कहा है?
- आदमी को
- दीपक को
- उपरोक्त दोनों
- सम्मान को
उत्तर- आदमी को
2 प्रश्न- ‘स्नेह’ का उचित विकल्प होगा-
- अश्रु
- प्रेम
- तेल
- सम्मान
उत्तर- तेल
3 प्रश्न- ‘दीप पंक्ति को दे दो’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
- दीपोत्सव मनाना
- दीपक की पंक्ति बनाना
- पंक्ति में दीप को जलाना
- व्यक्ति को समूह में शामिल करना
उत्तर- व्यक्ति को समूह में शामिल करना
4 प्रश्न- ‘ समिधा’ के लिए दिए गए विकल्पों में उचित विकल्प का चयन करें?
- हवन सामग्री
- समाधि
- लकड़ी
- मीठे पकवान
उत्तर- हवन सामग्री
5 प्रश्न- कवि ने दीप को स्नेह भरा, गर्व भरा क्यों कहा है?
- व्यक्ति के अहं भाव के कारण
- दीप जलने के कारण
- दीप से शक्ति उत्पन्न होने के कारण
- राष्ट्रहित के कारण
उत्तर- व्यक्ति के अहं भाव के कारण
6 प्रश्न- ‘गीत’ की सार्थकता किससे जुड़ी है?
- संगीत
- गायन
- वादन
- उत्सव
उत्तर- गायन
Related articles
Jaishankar prasad mcq class 12
Dusra devdas mcq – दूसरा देवदास बहुविकल्पीय
Suryakant Tripathi Nirala MCQ Class 12
Maine dekha ek boond mcq
1 प्रश्न- ‘एक बूंद’ का संबंध कविता में किससे बताया गया है?
- ईश्वर से
- जीवन से
- व्यक्ति से
- क्षणभंगुरता से
उत्तर क्षणभंगुरता से
2 प्रश्न- कवि ने जीवन को कैसा माना है?
- अमर
- नश्वर
- क्षणभंगुर
- दीर्घायु
उत्तर- नश्वर
3 प्रश्न- ‘एक बूंद’ किसका प्रतीक है?
- समुद्र का
- नदी का
- तलाब का
- मनुष्य का
उत्तर- मनुष्य का
संबंधित लेख का अध्ययन करें
हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )
प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न।
जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा
निष्कर्ष
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ प्रयोगवाद के द्योतक हैं। इन्होंने हिंदी साहित्य में प्रयोगवाद को बढ़ावा दिया तथा सप्तक के माध्यम से हिंदी साहित्य को विभिन्न प्रकार के बंधनों से मुक्त कर लेखक तथा कवियों को आजादी देकर लेखन कार्यों को बढ़ावा दिया। अज्ञेय को विभिन्न प्रकार के सम्मान प्राप्त है। उन्होंने अपने साहित्य में व्यक्तिगत सत्ता तथा ईश्वरीय सत्ता के बीच के अंतर को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया।
उपरोक्त कविता के माध्यम से उन्होंने ईश्वरीय सत्ता के समक्ष व्यक्तिगत वैभव को तुच्छ माना है। व्यक्ति समाज का अंग होता है और उसे समाज नहीं रहना चाहिए इसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के पक्ष भी प्रस्तुत किए। दूसरी कविता एक बूंद में जीवन की नश्वरता को स्पष्ट किया है। व्यक्ति का अहं उसे ईश्वरीय कार्य तथा समाज से जुड़ने के लिए रोकता है ऐसी स्थिति में उसका जीवन संकुचित रह जाता है।
आशा है उपयुक्त लिख आपको पसंद आया हो, आपके परीक्षा के अनुसार प्रश्नों का अभ्यास हो गया हो अपने सुझाव तथा प्रश्न कमेंट बॉक्स में लिखें।