अनिश्चयवाचक सर्वनाम परिभाषा और उदाहरण

यहां आप अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, उदाहरण और प्रश्न उत्तर का विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे और अपने समझ का विकास करेंगे।

पूरे लेख के अध्ययन उपरांत आप अनिश्चयवाचक सर्वनाम को बनाने में भी कुशल हो जाएंगे। यहां तक कि आप अपने साथियों को भी समझा पाने की समझ हासिल कर सकेंगे।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

परिभाषा :- जिस सार्वनामिक शब्द से किसी व्यक्ति , वस्तु अथवा स्थान का चित्र या विषय पूर्ण रूप से व्यक्त नहीं होता वहां अनिश्चयवाचक सर्वनाम माना जाता है।

अनिश्चय की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब व्यक्ति , वस्तु आदि का आभास तो होता है किंतु वास्तविक रूप में क्या है ? किस रूप में है ?  स्पष्टता की स्थिति रहती है वहां अनिश्चयवाचक सर्वनाम का बोध होता है इनका बोध कराने के लिए क्या कोई कुछ संभवत आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

प्राणी का बोध करने वाला शब्द – कोई

वस्तु का बोध करवाने वाला शब्द – कुछ।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के वाक्य

वस्तु या व्यक्ति की अनिश्चित स्थिति के लिए कोई कुछ सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे –

  • पेड़ के पीछे कोई खड़ा है।
  • दाल में कुछ काला है।
  • रात को कोई चिल्ला रहा था।
  • उसका कुछ खो गया जिसके लिए परेशान था।
  • किसी व्यक्ति का सामान होगा।
  • रास्ता किसी से पूछ लेंगे।

अन्य सर्वनाम की जानकारी भी प्राप्त करें

पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1 प्रश्न – दूध में ‘कुछ’ गिर गया। रेखांकित कौन सा सर्वनाम है ?

(क) निजवाचक

(ख) निश्चयवाचक

(ग) अनिश्चयवाचक

(घ) पुरुषवाचक

उत्तर – अनिश्चयवाचक।

2 प्रश्न –कोई’ रो रहा है. रेखांकित सर्वनाम बताइए।

(क) निश्चयवाचक

(ख) पुरुषवाचक

(ग) अनिश्चयवाचक

(घ) प्रश्नवाचक

उत्तर – अनिश्चयवाचक

यह भी पढ़ें

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

अलंकार की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Alankar in hindi

सर्वनाम की पूरी जानकारी – परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Sarvanam in hindi

हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Word Substitution

उपसर्ग की संपूर्ण जानकारी

निष्कर्ष

उपर्युक्त अध्ययन से स्पष्ट होता है कि , जहां व्यक्ति तथा वस्तु की स्पष्ट छवि प्रस्तुत ना होती हो , जिसकी निश्चित स्थिति का ज्ञात ना हो , वहां अनिश्चयवाचक सर्वनाम माना जाता है।

उपर्युक्त उदाहरणों से हमने समझने का प्रयास भी किया।

आशा है आपको यह लेख पसंद आया हो , आपके ज्ञान की वृद्धि हो सकी हो तथा इस सर्वनाम के विषय में आपने गहन जानकारी हासिल की हो।

फिर भी किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न हो तो निश्चिंत होकर आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment