निश्चयवाचक सर्वनाम ( परिभाषा, उदाहरण और प्रश्न उत्तर )

इस लेख के अंतर्गत आप निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, उदाहरण, और प्रश्न उत्तर का विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे। सर्वनाम के अन्य अंगों की जानकारी भी इसी प्रकार दी गई है जिसके लिंक आपको इसी लेख में मिलेंगे।

साथ ही सर्वनाम के भेद को व्यापक रूप से समझ सकेंगे और अपने परीक्षा के अनुरूप तैयारी कर सकेंगे।

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं उन्हें सर्वनाम कहा जाता है। निश्चयवाचक उनमें से एक है जिसका अध्ययन आज के इस लेख में हम करेंगे।

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

वह सार्वनामिक शब्द जिससे दूर तथा निकट वस्तु या व्यक्ति का स्पष्ट संकेत मिलता हो, वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहे जाते हैं

जैसे – वह, वे, यह, ये।

  • वह मेरी साइकिल है।
  • वह श्याम का खिलौना है।
  • वे मेरे पिताजी हैं।
  • यह पेड़ आम का है।
  • वे लोग मेरे पड़ोसी हैं।
  • यह दिल्ली में रहता है।
  • यह कलम राधा की है।

ध्यान रखने योग्य बातें

‘वह’ शब्द का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम में अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत किया जाता है। इन दोनों के बीच किसी प्रकार का अंतर भी नहीं है। वाक्य के अनुसार इनका प्रयोग किया जा सकता है।

अन्य सर्वनाम की जानकारी भी प्राप्त करें

पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1 प्रश्न –वह’ चपरासी है। रेखा अंकित शब्द का किस सर्वनाम से संबंध है ?

उत्तर – निश्चयवाचक सर्वनाम

2 प्रश्न – ‘वह’ सरकारी स्कूल है। रेखांकित शब्द किस सर्वनाम का है ?

उत्तर – निश्चय वाचक सर्वनाम

3 प्रश्न – सर्वनाम का ‘यह’ शब्द किस सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

उत्तर – निश्चयवाचक सर्वनाम।

यह भी पढ़ें

हमने व्याकरण के अन्य लेख भी लिखे हैं जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

अलंकार की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Alankar in hindi

सर्वनाम की पूरी जानकारी – परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Sarvanam in hindi

हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Word Substitution

उपसर्ग की संपूर्ण जानकारी

 

निष्कर्ष –

आशा है आपको निश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में संपूर्ण ज्ञान हो गया होगा। इसके अंतर्गत दूर तथा निकट के व्यक्ति तथा वस्तु की निश्चित स्थिति तथा संबंध स्थापित किया जाता है। हमने कुछ उदाहरण अभी दिए हैं और आगे कुछ समय में हम अन्य उदाहरण भी यहां पर जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि समझने में और आसानी हो।

हिंदी कोचिंग का सदैव प्रयास रहा है कि किसी भी टॉपिक पर हम संपूर्ण ज्ञान देते हैं। संबंधित विषय से प्रश्न पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर संपर्क कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमें फेसबुक पेज पर फॉलो भी कर सकते हैं जहां पर आप अपने व्याकरण से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

Leave a Comment