दिवाली पर १० वाकय -10 Lines on Diwali in Hindi

दीपावली दीया और प्रकाश का पर्व है, इस दिन प्रभु श्री राम अपना 14 वर्ष का वनवास काटकर सकुशल अयोध्या लौट कर आए थे। अयोध्या वासियों ने प्रसन्नता और खुशी में दीपोत्सव मनाया था। तबसे यह दीपोत्सव, दीपावली के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस दिन हिंदू मान्यता के अनुसार गणेश भगवान तथा माता लक्ष्मी की पूजा करने पर पुण्य मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और वैभव का आगमन होता है। प्रस्तुत लेख में दीपावली से संबंधित निबंध पढ़ेंगे।

10 Lines on Diwali in Hindi

1 दीपावली दो शब्दों के मेल से बना है दीप+अवलि अर्थात दीपों की पंक्ति या दीपों का समूह।

2 यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, यह त्यौहार हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है।

3 आध्यात्मिक रूप से यह त्यौहार महत्वपूर्ण है इस त्यौहार से अंधकार पर प्रकाश के विजय का संकेत मिलता है इस त्यौहार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक भी माना जाता है।

4 इस दिन प्रभु श्री राम अपना 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करके सकुशल अयोध्या लौट कर आए थे।

5 अयोध्या वासियों ने खुशी और उत्साह में पूरे अयोध्या नगरी में तथा उसके मार्गों में अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत हेतु दीपोत्सव मनाया था।

6 दीपावली स्वच्छता तथा प्रकाश का पर्व होने के साथ यह प्रकृति का भी पर्व है। यह पर्व अध्यात्म से भी जुड़ा हुआ है इस दिन तपस्या करने से मनोवांछित सिद्धियां प्राप्त होती है।

7 दीपावली दीपों का त्यौहार होने के साथ-साथ इस दिन रंगोली भी बनाई जाती है रंगोली आकर्षक तथा मनोहारी होती है। सभी लोग अपने घर आंगन तथा द्वार पर रंगोली बनाते हैं।

8 दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की विशेष रूप से पूजा होती है। इनकी पूजा से घर में सुख समृद्धि वैभव आदि का भंडार बना रहता है घर में खुशहाली होती है।

9 लोग इस दिन पटाखे फुलझड़ी आदि से आतिशबाजी कर अपने उत्साह आदि को प्रकट करते हैं आज के दिन कोई भी कोना अंधकार मैं ना रहे इसलिए हर जगह प्रकाश की व्यवस्था की जाती है।

10 बच्चों में इस त्योहार की खुशियां विशेष रूप से देखी जा सकती है क्योंकि उन्हें नए वस्त्र खिलौने पटाखे और पैसे मिलते हैं।

यह भी पढ़ें

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

दशहरा पर १० से २० वाक्य ( 10 Lines on Dussehra in Hindi )

जीवन युद्ध है आराम नहीं पर निबंध लिखिए

प्रदूषण पर निबंध

दीपावली से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

1 दीपावली दीपोत्सव का त्यौहार है इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि वैभव आता है।

2 उद्योग-धंधे में बरकत होती है। यह हिंदू मान्यता के अनुसार विशेष पर्व माना गया है।

3 इस दिन प्रभु श्री राम अपने 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौट कर आए थे।

4 राम जी के आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया था।

5 अयोध्या नगरी का कोना कोना जगमग हो गया था कोई भी आंगन बिना रंगोली के नहीं था तबसे यह पर्व निरंतर मनाया जा रहा है।

6 आज के दिन कारखानों में भी विशेष पूजा होती है ताकि उनके उद्योग धंधे बने रहे उसमें वृद्धि हो।

7 घर में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करने से सुख समृद्धि धन वैभव का लाभ होता है।

यह भी पढ़ें –

ध्वनि प्रदूषण की समस्या के लिए संपादक को पत्र

शिक्षा निदेशक को पत्र ( Letter to director of education )

संपादक को पत्र

अवकाश हेतु पत्र

8 कुछ लोग इस त्यौहार के प्रति लापरवाही दिखाते हैं लोगों को परेशान करने की योजना बनाते हैं ऐसा करने से बचना चाहिए

9 त्यौहार या उत्सव का यह अर्थ नहीं कि किसी को कष्ट पहुंचाया जाए इसलिए पटाखे आदि फोड़ते समय सावधानी रखना चाहिए।

10 किसी पशु पक्षी को हानि ना हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

11 हिंदू मान्यता के अनुसार इस पर्व का विशेष महत्व है इसलिए इसे जुआ मदिरा आदि के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

12 कुछ लोग मदिरापान करते हैं या जुआ खेलकर इस त्यौहार के महत्व को समाप्त कर देते हैं उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।

13 हिंदू मान्यता के अनुसार कोई भी पर्व विशेष उद्देश्य के लिए मनाया जाता है।

14 दीपावली भी उनमें से एक है यह पर्व प्रकृति अध्यात्म आदि से जुड़ा हुआ पर्व है, इसलिए इसके महत्व को बनाए रखना चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

रस की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण

समापन

दीपावली अर्थात दीपोत्सव का त्यौहार इस दिन विशेष पूजा अनुष्ठान करने से अध्यात्म तथा भौतिक लाभ होता है। श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ अगर इस दिन अनुष्ठान करें तो उन्हें दिव्य शक्ति के साथ साथ घर में सुख समृद्धि धन आदि की प्राप्ति होती है, संतान तथा पुत्र परंपरा बनी रहती है। इस त्यौहार का महत्व तथा मर्म को समझना चाहिए और विधि विधान के साथ पूजा किया जाना चाहिए। उद्योग धंधे से जुड़े लोग इस महत्व को जानते हैं तथा अपने कारखानों में विशेष पूजा अनुष्ठान करवा कर अपने व्यापार की वृद्धि प्राप्त करते हैं। उपरोक्त लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें ताकि हम लेख को और अधिक सुधार करते हुए आपको प्रस्तुत करें।

Leave a Comment