Dophar ka Bhojan mcq in Hindi दोपहर का भोजन लेखक अमरकांत

दोपहर का भोजन गरीबी से जूझ रहे एक ऐसे परिवार की दास्तां है जिसमें परिवार की महिला उन परिस्थितियों से लोहा लेने के लिए सबको एक साथ प्रेम के धागे में बांधे रखने का प्रयत्न करती है। इस लेख के माध्यम से लेखक अमरकांत ने गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवार की दशा का मार्मिक चित्रण करने का सफल प्रयास किया है।

इस लेख में आप दोपहर का भोजन पाठ से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर mcq types question answer का अभ्यास करेंगे जो परीक्षा की दृष्टि से तैयार किया गया है इस लेख को पढ़ने के उपरांत आपको पाठ की पुनरावृति सफलतापूर्वक हो सकेगी।

Dophar ka Bhojan mcq in Hindi

1 प्रश्न- लेखक का जन्म स्थान का उचित चयन करें?

  1. वाराणसी
  2. बलिया
  3. मथुरा
  4. कोयंबटूर

उत्तर- बलिया

2 प्रश्न- दोपहर का भोजन के लेखक कौन है?

  1. मुंशी प्रेमचंद
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. महादेवी वर्मा
  4. अमरकांत

उत्तर- अमरकांत

3 प्रश्न- लेखक अमरकांत के जीवन मृत्यु का उचित विकल्प चयन करें?

  1. 1819-1925
  2. 1925-2014
  3. 1874-1952
  4. 1915-1998

उत्तर-1925-2014

4 प्रश्न- दोपहर का भोजन किस प्रकार की विधा है?

  1. उपन्यास
  2. नाटक
  3. कविता
  4. कहानी

उत्तर- कहानी

5 प्रश्न- पाठ में किस प्रकार के परिवार का वर्णन है?

  1. सामंती वर्ग
  2. ब्राह्मण
  3. दलित
  4. मध्यम वर्गीय

उत्तर- मध्यम वर्गीय

6 प्रश्न- लेखक अमरकांत का वास्तविक नाम क्या है?

  1. निर्मल वर्मा
  2. गणेश राय
  3. श्री राम वर्मा
  4. विमल वर्मा

उत्तर- श्री राम वर्मा

7 प्रश्न- लेखक अमरकांत किस विचारधारा के कवि थे?

  1. प्रगतिशील
  2. प्रयोगवाद
  3. प्रगतिवाद
  4. छायावाद

उत्तर- प्रगतिशील

8 प्रश्न- कहानी का प्रमुख पात्र कौन है दिए गए विकल्प का उचित चयन करें?

  1. मुंशी जी
  2. अमरकांत
  3. सिद्धेश्वरी
  4. रामचंद्र

उत्तर- सिद्धेश्वरी

9 प्रश्न- पूरे परिवार को प्रेम के धागे बांधकर कौन रखता है?

  1. सिद्धेश्वरी
  2. मुंशी जी
  3. रामचंद्र
  4. अमरकांत

उत्तर- सिद्धेश्वरी

यह भी पढ़ें-

दोपहर का भोजन

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा 11 हल सहित ( Class 11 Question paper MCQ )

Khanabadosh MCQ Class 11 – खानाबदोश बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

10 प्रश्न- पानी लेकर गट गट चढ़ा गई रेखांकित शब्द में कौन सा अलंकार है

  1. यमक
  2. अनुप्रास
  3. रूपक
  4. पुनरुक्ति

उत्तर- पुनरुक्ति

 Chapter 2 Dopahar ka Bhojan mcq Questions

11 प्रश्न- सिद्धेश्वरी के सबसे छोटे बेटे का क्या नाम था?

  1. रामचंद्र
  2. सियाराम
  3. प्रमोद
  4. रमेश

उत्तर- प्रमोद

ईदगाह Idgah mcq in Hindi Class 11

12 प्रश्न- ‘उसके गले तथा छाती की हड्डियां साफ दिखाई देती थी’ से लेखक कौन सा दृश्य उत्पन्न करना चाहता है?

  1. बीमारी
  2. कुपोषण
  3. गरीबी
  4. संपन्नता

उत्तर- गरीबी

13 प्रश्न- कहानी का सारा घटनाक्रम किस समय के इर्द-गिर्द टिका है?

  1. दोपहर का भोजन
  2. सुबह का भोजन
  3. परिवार के साथ
  4. रात के समय

उत्तर- दोपहर का भोजन

14 प्रश्न- ‘उसके फटे-पुराने जूतों पर गर्द जमी हुई थी’ शब्दों से क्या संकेत मिलता है। दिए गए विकल्पों में सबसे उचित विकल्प चुने।

  1. जूते का गंदा हो ना
  2. घर में गरीबी होना
  3. जूते का फटा होना
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- घर में गरीबी है ना

15 प्रश्न- रामचंद्र घर का लड़का था?

  1. मंझला
  2. छोटा
  3. बड़ा
  4. कमाऊ

उत्तर- बड़ा

यह भी पढ़ें-

अंडे के छिलके मोहन राकेश

हुसैन की कहानी अपनी जुबानी

आवारा मसीहा दिशाहारा

16प्रश्न- रामचंद्र क्या काम सीख रहा था?

  1. प्रूफ्-रीडिंग
  2. सिलाई
  3. बहीखाता
  4. वकालत

उत्तर- प्रूफ-रीडिंग

17 प्रश्न- सिद्धेश्वरी के मंझले लड़के का नाम क्या था?

  1. राकेश
  2. सुदर्शन
  3. रामचंद्र
  4. मोहन

उत्तर- मोहन

18 प्रश्न- सिद्धेश्वरी पीठ पीछे एक दूसरे की बड़ाई क्यों किया करती थी?

  1. सबको प्रेम के धागे में बांधे रखने के लिए
  2. सिद्धेश्वरी की पुरानी आदत थी
  3. चापलूसी करने के लिए
  4. बच्चों को पिटाई से बचाने के लिए

उत्तर- सबको प्रेम के धागे में बांधे रखने के लिए

19 प्रश्न- सिद्धेश्वरी के बार-बार रोटी लेने के आग्रह पर भी घर के लोग रोटी लेने से क्यों मना करते थे?

  1. पेट भर जाने के कारण
  2. बाहर का नाश्ता करने के लिए
  3. वह जानते थे रोटी सीमित है
  4. रोटी को दान करने के लिए

उत्तर- वह जानते थे रोटी सीमित है।

20 प्रश्न- ‘मोहन बड़ा दिमागी होगा, उसकी तबीयत चौबीसों घंटे पढ़ने में ही लगी रहती है’ किसने कहा?

  1. मुंशी जी
  2. रामचंद्र
  3. सिद्धेश्वरी
  4. अमरकांत

उत्तर- सिद्धेश्वरी

 Dopahar ka Bhojan quiz

21 प्रश्न- मुंशी जी का कहानी में पूरा नाम क्या है?

  1. मुंशी चंद्रिका प्रसाद
  2. मुंशी अमरकांत
  3. बद्रीनाथ
  4. सीताराम

उत्तर- मुंशी चंद्रिका प्रसाद

22 प्रश्न- ‘चेहरे पर चमक आना’ दिए गए विकल्प का उचित चयन करें

  1. चेहरा गोरा होना
  2. चेहरे पर प्रकाश पड़ना
  3. प्रसन्नता का भाव होना
  4. जोर जोर से हंसना

उत्तर- प्रसन्नता का भाव होना

23 प्रश्न- उन्माद की रोगिणी की भांति बड़बड़ाने लगी’ में कौन सा अलंकार है?

  1. अनुप्रास
  2. उपमा
  3. रूपक
  4. उत्प्रेक्षा

उत्तर- उपमा

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

टॉर्च बेचने वाला

गूंगे ( रांगेय राघव ) कक्षा 11

पद्माकर ( जीवन परिचय ) कविता की व्याख्या

घर में वापसी ‘धूमिल’

बादल को घिरते देखा है नागार्जुन

ज्योतिबा फुले – पाठ का सार

खानाबदोश ओमप्रकाश बाल्मीकि

जाग तुझको दूर जाना महादेवी वर्मा

सब आंखों के आंसू उजले महादेवी वर्मा

समापन

उपरोक्त लेख के प्रश्न उत्तर से संबंधित पाठ का विस्तृत रूप से अध्ययन के साथ-साथ सभी दृष्टिकोण से जानकारी भी हासिल हुई होगी। लेखक अमरकांत ने मध्यमवर्गीय गरीब जीवन का मार्मिक दृश्य इस लेख में उतारने का सफल प्रयास किया है। उनकी साहित्य यात्रा में इस प्रकार के अनेकों लेख देखे जा सकते हैं, उन्होंने तत्सम, तद्भव तथा संस्कृत निश्ड शब्दों का प्रयोग किया है। भाषा सरल सुबोध तथा मुहावरेदार है, जिससे वाक्य की सुंदरता और बढ़ जाती है तथा पाठक लेख से अधिक जुड़ जाता है। उसे कहीं भी अरुचि नहीं होती बल्कि उसकी जिज्ञासा सदैव जागृत रहती है।

संबंधित लेख से प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें, हम आपके प्रश्नों के उत्तर तत्काल देने का प्रयत्न करेंगे।

Leave a Comment