Mera Gaon 10 Lines in Hindi

भारत की प्राचीन संस्कृति में गांव का विशेष महत्व था। यह समूह एक परिवार की भांति आपस में मिलजुल कर रहा करता था। उनके सुख-दुख एक हुआ करते थे, वर्तमान समय में गांव धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है। आधुनिक संस्कृति गांव गांव तक पहुंच चुकी है, जो पुरानी सभ्यता और गांव के अस्तित्व को निरंतर चुनौती देती रहती है। प्रस्तुत लेख में आप मेरा गांव विषय पर निबंध पढ़ेंगे जो आपको आपकी परीक्षा के लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

Mera Gaon 10 Lines in Hindi

1 मेरे गांव का नाम मोलिन्नोंग है, मेरा गांव मेरी पहचान और मेरी मातृभूमि है।

2 मेरे गांव की हरियाली और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है। यहां के लोग परिवार की तरह आपस में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण रहते हैं।

3 गांव की गलियां और सड़कें पक्की हो गई है। गांव के बाहर एक तालाब है जिसमें भैंस का जमावड़ा लगा होता है। आसपास के खेतों में भी पानी इसी तालाब से दिया जाता है।

4 मेरे गांव में सभी के घर बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था है सभी के घर शौचालय बने हुए हैं।

5 गांव के लगभग सभी लोग पढ़े लिखे हैं महिलाओं की भी साक्षरता अच्छी है क्योंकि यहां निजी संगठन के लोग महिलाओं को शिक्षित करते हैं।

यह भी पढ़ें

जीवन युद्ध है आराम नहीं पर निबंध लिखिए

प्रदूषण पर निबंध

6 गांव के बाहर सरकारी विद्यालय तथा कई बैंकों के ब्रांच भी हैं। गांव से कुछ ही दूर पर बड़ा बाजार लगता है जिसमें आसपास के गांव के लोग अपने जरूरत का सामान खरीदते हैं।

7 कुछ समय पहले तक गांव में सभी लकड़ी और कोयले से खाना बनाते थे, मगर अब सभी के घर चूल्हा सिलेंडर की व्यवस्था हो गई है जिससे सभी घर आधुनिक हो गए हैं।

8 गांव में यातायात का साधन भी ठीक है जिसके माध्यम से कहीं भी आना जाना सुगम हो गया है।

9 गांव में साक्षरता दर ठीक होने के कारण गांव के लोग अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव विवेक से कर पाते हैं।

10 आज भी गांव के लोग किसी बड़े पर्व को आपस में मिलजुल कर मनाते हैं जैसे परिवार का कोई बड़ा पर्व हो।

यह भी पढ़ें

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

Guru Nanak Dev Ji Nibandh 10 line In Hindi

दशहरा पर १० से २० वाक्य ( 10 Lines on Dussehra in Hindi )

10 Lines on Diwali in Hindi( दीपावली पर निबंध)

10 Lines on Christmas in Hindi(क्रिसमस पर निबंध)

My Best Friend 10 Lines in Hindi

समापन

भारत की मजबूत संस्कृति गांव में ही बसती है, गांव की संस्कृति और वहां के विचार आज भी लोगों के हृदय में अपना स्थान रखती है। जो गांव के परिवेश में पला-बढ़ा हो वह व्यक्ति परिवार तथा अपने समाज के महत्व को भलीभांति जानता है। वह अपने परिवार के प्रति कर्तव्य का निर्वाहन ठीक प्रकार से करता है।

आज का गांव आधुनिक गांव बनता जा रहा है, गांव में बिजली, पानी, संचार आदि की व्यवस्था लगभग पहुंच गई है। जिसके कारण गांव दिन प्रतिदिन अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। यहां के लोग देश-विदेश से जुड़ रहे हैं। अन्य धर्म संस्कृति शिक्षा आधुनिक उपकरण आदि के माध्यम से स्वयं को मजबूत कर रहे हैं। संचार तथा शिक्षा की आधुनिक व्यवस्था ने उन्हें उन्नति का मार्ग दिखाने का कार्य किया है। ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया है। उपरोक्त लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Comment