निजवाचक सर्वनाम ( परिभाषा, उदाहरण और प्रश्न उत्तर )

यहां आप निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा, उदाहरण और प्रश्न उत्तर का अध्ययन करेंगे साथ ही अंत में इस सर्वनाम का अध्ययन करते हुए इसका निर्माण करना भी सीखेंगे।

निजवाचक सर्वनाम की सम्पूर्ण जानकारी

परिभाषा:-

वह सर्वनाम जिसके माध्यम से अपनेपन तथा स्वयं का बोध हो , वहां निजवाचक सर्वनाम माना जाता है।

यह सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम से मिलता जुलता सर्वनाम है। यहां स्वयं को व्यक्त करने के लिए – खुद,स्वयं,अपनी,जो,सो आदि सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • जो अपना काम खुद से करता है वही सफल होता है।
  • मैं स्वयं यह कार्य कर सकता हूं।
  • खुद पर भरोसा रखो समय अवश्य बदलेगा।
  • मैं अपने सामान को संभाल कर रखता हूं।
  • हमें अपनी सोच को बड़ा बनाना चाहिए।
कारक कारक रूप
कर्ता स्वयं , स्वयं ने
कर्म स्वयं को
करण स्वयं से
संप्रदान स्वयं के लिए
अपादान स्वयं से
संबंध स्वयं का , स्वयं की , स्वयं के
अधिकरण स्वयं में

ध्यान देने योग्य बात – आप शब्द का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम में आदर के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग निजवाचक सर्वनाम में भी किया जाता है जैसे –

  • उसने अपना कार्य आप ही कर लिया।
  • वह अपनी रक्षा आप ही कर लेगा।
  • वह आप ही आ जाएगा।

अन्य सर्वनाम की जानकारी भी प्राप्त करें

पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रश्न उत्तर

1 प्रश्न – निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प निजवाचक सर्वनाम है –

(क) तू ,आप आपको

(ख) स्वयं,अपने आप ,आप ही अपना

(ग) आप ,तम ,क्या ,

(घ) अपने ,कोई ,तुम्हे

उत्तर – (ख) स्वयं,अपने आप ,आप ही अपना

 

यह भी पढ़ें

संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण।

अलंकार की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Alankar in hindi

सर्वनाम की पूरी जानकारी – परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Sarvanam in hindi

हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Word Substitution

उपसर्ग की संपूर्ण जानकारी

 

निष्कर्ष –

उपर्युक्त अध्ययन से स्पष्ट होता है कि निजवाचक सर्वनाम का संबंध स्वयं से होता है। जिसमें आप ,अपने, स्वयं, आप ही जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। निज का अर्थ ही होता है स्वयं का। इस को पहचानने का सबसे आसान तरीका यह है कि किसी भी वाक्य में अगर आपको खुद से या फिर स्वयं से जुड़ा कोई भी शब्द दिखता है तो आप आसानी से उसे निजवाचक कह सकते हैं।

यह पुरुषवाचक सर्वनाम के अत्यंत निकट है।

आशा है यह लेख आपके ज्ञान की वृद्धि कर सका हो,आपकी समझ को विकसित कर सका हो।

फिर भी किसी प्रकार का प्रश्न इस विषय से संबंधित हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

Leave a Comment