काल हिंदी व्याकरण ( संपूर्ण ज्ञान ) भेद तथा उदाहरण सहित

समय को हम काल कहते हैं जिन्हें तीन वर्गों में विभाजित किया गया है – वर्तमान काल, भूतकाल, भविष्य काल।

वर्तमान जिस समय हम उपस्थित हैं, भूतकाल जिस समय को हमने पीछे छोड़ दिया है, भविष्य काल आगे आने वाला समय।  इन्हीं तीन काल पर सृष्टि की गतिविधियां निर्भर करती है। प्रस्तुत लेख में हम काल किसे कहते हैं? उसके भेद, उदाहरण आदि को विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे। यह लेख हमने विद्यार्थियों के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखकर सरल बनाया है।

काल की परिभाषा

  • मां मंदिर जा रही है
  • विद्यार्थी पुस्तक पढ़ते हैं
  • मोहन विद्यालय जाएगा
  • मैं पिछले साल अयोध्या गया था

उपरोक्त गाढे काले अक्षर क्रियापद हैं जो विभिन्न काल को प्रदर्शित करने का कार्य कर रहे हैं। जा रही है, पढ़ते हैं – में वर्तमान काल है। जाएगा – इसमें भविष्य काल है। गया था – क्रियापद में भूतकाल का संकेत मिलता है।

काल के भेद

जिस क्रिया पद से कार्य के होने का समय उसकी अवस्था का ज्ञान होता है उन्हें काल कहा जाता है। काल के तीन भेद है –

  1. वर्तमान काल – जिन क्रिया शब्दों से यह ज्ञात होता है कि क्रिया अभी जारी है, उन्हें वर्तमान काल कहा जाता है। जैसे – मैं विद्यालय जा रहा हूं, मैं खाना खा रहा हूं।
  2. भविष्य काल – क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि आगामी समय में उस क्रिया को घटना है या पूर्ण होना है, उन्हें भविष्य काल कहते हैं। जैसे – मैं कल विद्यालय जाऊंगा, मैं देर से खाना खाऊंगा।
  3. भूतकाल – क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि क्रिया का संबंध बीते हुए समय से है, वहां भूतकाल होता है। जैसे – मैं कल विद्यालय गया था, मैंने कल खाना खाया था।

वर्तमान काल

क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि उसका संबंध/कार्य जारी है, उसे वर्तमान काल कहते हैं। इसके तीन भेद माने गए हैं –

1 सामान्य वर्तमान, 2 अपूर्ण वर्तमान, 3 संदिग्ध वर्तमान

१. सामान्य वर्तमान ( Present Indefinite )

क्रिया के जिस रुप से वर्तमान समय के कार्य व्यापार का ज्ञात होता है उसे सामान्य वर्तमान काल माना जाता है। इसकी पहचान क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं, आदि जैसे शब्द होते हैं। जैसे –

  • पिताजी उपन्यास पढ़ते हैं
  • मैं खाना खाती हूं
  • मैं विद्यालय जाता हूं।

2 अपूर्ण वर्तमान ( Present Continuous ) 

जिन क्रिया शब्द से यह ज्ञात होता है कि वह कार्य अभी जारी है, पूर्ण होने से पूर्व की अवस्था है वहां अपूर्ण वर्तमान काल माना जाता है। इसकी पहचान क्रिया के अंत में – रहा हूं, रही हैं, रहा है, रही है, जैसे शब्द होते हैं। जैसे

  • खेल अभी चल रहा है
  • परीक्षा जारी है
  • मैं कुछ देर से पहुंच रहा हूं।

3. संदिग्ध वर्तमान ( Doubtful Present )

जिन क्रिया रूप से उसके वर्तमान काल में होने पर संदेह हो वहां संदिग्ध वर्तमान काल माना जाता है। इसकी पहचान वाक्य के अंत में – रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे जैसे शब्द होते हैं। जैसे –

  • मोहन विद्यालय पहुंच रहा होगा
  • मरीजों को खाना मिल रहा होगा
  • विद्यार्थी पढ़ रहे होंगे।

भविष्य काल

जिन क्रिया शब्दों से यह ज्ञात होता है की होने वाला कार्य व्यापार आगामी समय में घटित होगा वहां भविष्य काल माना जाता है। भविष्य काल के दो भेद माने गए हैं १ सामान्य भविष्य २ संभाव्य भविष्य।

1. सामान्य भविष्य ( Future Indefinite )

जिस क्रिया के रूप से यह ज्ञात होता है कि आने वाले समय में किसी कार्य का सामान्य रूप से पूरा होना है उन्हें हम सामान्य भविष्य कहते हैं। जिस क्रिया के अंत में गा, गी, गे आदि होता है।

  • मैं कल दिल्ली जाऊंगा
  • देर से खाऊंगा
  • वह आ रही होगी

2 संभाव्य भविष्य ( Doubtful Future )

जिस क्रिया शब्द से आने वाले भविष्य में कार्य होने की संभावना हो किंतु निश्चित ना हो ऐसी स्थिति में संभावित भविष्य होता है जैसे –

  • शायद कल विद्यालय खुलेगा
  • मोहन आ सकता है
  • मरीज चल सकता है
  • इलाज के बाद वह ठीक हो सकता है।

भूतकाल

जिन क्रिया शब्दों से बीते हुए समय का ज्ञान होता है वहां भूतकाल माना जाता है भूतकाल के छः भेद माने गए हैं।

1 सामान्य भूतकाल Simple Past or Past Indefinite 

जिन क्रिया शब्दों के माध्यम से बीते हुए समय की सामान्य जानकारी या ज्ञान होता है उसे सामान्य भूतकाल कहा जाता है। इसमें भूतकाल का ज्ञान तो अवश्य होता है किंतु समय कितना बीता उसका ज्ञान नहीं होता – जैसे उसने बढ़िया पारी खेली।

2 आसन्न भूतकाल Recent Past 

आसन्न भूतकाल का संबंध निकट बीते हुए समय से है अर्थात वह समय जो अभी कुछ ही समय पूर्व समाप्त हुआ। जैसे – भारतीय क्रिकेट टीम जीत गई।  मैंने खाना खा लिया। पिताजी कार्यालय चले गए।

3 पूर्ण भूतकाल Past Perfect

जिन क्रिया शब्दों से यह ज्ञात होता है कि कोई कार्य भली-भांति पूर्व समय में संपन्न हो चुका था या है, वहां पूर्ण भूतकाल माना जाता है। जैसे – मैं हरिद्वार गया था। मैंने ट्रेन का सफर किया था। उसने रामायण की पुस्तक पढ़ी थी।

4 अपूर्ण भूतकाल Past In perfect 

जिस क्रिया पद से बीते हुए समय में किसी कार्य की समाप्ति का पूर्ण ज्ञान ना हो उसे अपूर्ण भूतकाल माना जाता है।

जैसे – सीता खेल रही थी, किसान हल चला रहे थे।

5 संदिग्ध भूतकाल Doubtful Past

जिन क्रिया शब्दों से भूतकाल में किसी कार्य के होने पर संदेश हो उन्हें संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।

जैसे –

मरीज ने शायद ज्यादा खाना खा लिया होगा, खिलाड़ी ने बचपन से अभ्यास किया होगा।

6 हेतु हेतुमद भूतकाल Conditional Past

 

संबंधित लेख का अध्ययन करें

संज्ञा

अलंकार

सर्वनाम 

हिंदी वर्णमाला

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

उपसर्ग

क्रिया

समास

अव्यय

विशेषण

क्रिया विशेषण

कारक

पर्यायवाची शब्द

मुहावरे 

विलोम शब्द

लोकोक्तियाँ

संधि

वचन की संपूर्ण जानकारी

शब्द शक्ति

 

निष्कर्ष

उपरोक्त अध्ययन में हमने काल के संबंध में विस्तृत रूप से अध्ययन किया। काल तीन भेद वर्तमान, भविष्य, भूतकाल को भी हमने उनके भेद, परिभाषा, उदाहरण आदि के माध्यम से समझा। आशा है उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो आपके ज्ञान की वृद्धि हो सकी हो। संबंधित विषय से प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Comment