हिंदी प्रश्न पत्र : hindi question paper class 12

यह हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं कोड संख्या 002 का है। यह विषय सीबीएसई के द्वारा पढ़ाया जाता है।

जैसा कि आप जानते हैं कोरोना वायरस के प्रभाव से विद्यालय सुचारू रूप से नहीं चल पाए हैं। ऐसे में जब परीक्षा का समय निकट आ गया है तो सीबीएसई ने पुरानी परिपाटी को बदलते हुए वैकल्पिक प्रश्नों के माध्यम से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। 2021 में परिवर्तित पद्धति से परीक्षा कराई जाएगी।

अतः इस प्रश्न पत्र का अभ्यास कर आप अपने विषय का अध्ययन कर सकेंगे और परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी प्रश्न पत्र (कोड 002) Hindi question paper class 12

अभ्यास-प्रश्न पत्र 2020-21 विषय हिंदी ऐच्छिक कोड 02 कक्षा बारहवीं

निर्धारित समय 3 घंटे                                                                                                                                 अधिकतम अंक 80

सामान्य निर्देश –

  • इस प्रश्न पत्र में 2 खंड है , खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’ | खंड ‘अ’ में वस्तुपरक और खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
  • खंड ‘अ’  में कुल 6 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं , जिनमें कुछ प्रश्नों के वैकल्पिक प्रश्न भी सम्मिलित हैं।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  • खंड ‘ब’  में कुल 8 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं , जिसमें कुछ प्रश्नों के वैकल्पिक प्रश्न भी सम्मिलित हैं दिए गए।
  • निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

हिंदी प्रश्न पत्र : खंड ‘अ’ वस्तुपरक प्रश्न

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                     10

मनुष्य के जीवन में लक्ष्य का होना बहुत आवश्यक है। लक्ष्य के बिना जीवन दिशाहीन तथा व्यर्थ ही है। एक बार एक दिशाहीन युवा आगे बढ़े जा रहा था। राह में महात्मा जी की कुटिया देख रुककर महात्मा जी से पूछने लगा कि यह रास्ता कहां जाता है ? महात्मा जी ने पूछा तुम्हें कहां जाना है ? युवक ने कहा मैं नहीं जानता मुझे कहां जाना है।

महात्मा जी ने कहा जब तुम्हें पता ही नहीं है कि तुम्हें कहां जाना है तो यह रास्ता कहीं भी जाए इससे तुम्हें क्या फर्क पड़ेगा ?

कहने का मतलब है कि बिना लक्ष्य के जीवन में इधर-उधर भटकते रहिए कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाओगे। यदि कुछ करना चाहते हो तो पहले अपना एक लक्ष्य बनाओ और उस पर कार्य करो अपनी राह स्वयं बनाओ।

वास्तव में जीवन उसी का सार्थक है जिसमें परिस्थितियों को बदलने का साहस है।

गांधी जी कहते थे कुछ ना करने से अच्छा है कुछ करना। जो कुछ करता है वही सफल और सफल होता है।  हमारा लक्ष्य कुछ भी हो सकता है क्योंकि हर इंसान की अपनी अपनी क्षमता होती है और उसी के अनुसार वह लक्ष्य निर्धारित करता है। जैसे विद्यार्थी का लक्ष्य है सर्वाधिक अंक प्राप्त करना। तो नौकरी करने वालों का लक्ष्य होगा पदोन्नति प्राप्त करना। इसी तरह किसी महिला का लक्ष्य आत्मनिर्भर होना हो सकता है।

ऐसा मानना है कि हर मनुष्य को बड़ा लक्ष्य बनाना चाहिए किंतु बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाना चाहिए। जब हम छोटे लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं , तो बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने का हमें आत्मविश्वास आ जाता है।

स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जीवन में एक लक्ष्य बनाओ और दिन-रात उसी के बारे में सोचो स्वप्न में भी तुम्हें वहीं लक्ष्य दिखाई देना चाहिए।  उसे पूरा करने की एक धुन सवार हो जानी चाहिए।  बस सफलता आपको मिली ही समझो। सच तो यह है कि जब आप कोई काम करते हैं तो यह जरूरी नहीं कि सफलता मिलेगी , लेकिन असफलता से भी घबराना नहीं चाहिए। इस बारे में स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि हजार बार प्रयास करने के बाद भी यदि आप हार कर गिर पड़े तो एक बार पुनः उठे और प्रयास करें। हमें लक्ष्य प्राप्ति तक स्वयं पर विश्वास करना चाहिए।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए

1 युवक कहां जा रहा था ?

  1. दिशाहीन लक्ष्य की और
  2. दिशा सहित लक्ष्य की और
  3. लक्ष्य की और
  4. मंजिल की ओर

उत्तर – दिशाहीन लक्ष्य की और

2 किसी विद्यार्थी का लक्ष्य क्या होना चाहिए ?

  1. आत्मनिर्भर होना
  2. सफल बनाना
  3. परीक्षा में उत्तीर्ण होना
  4. सबसे अधिक अंक पाना

उत्तर – सफल बनना

3 किसी महिला का लक्ष्य क्या होना चाहिए ?

  1. आत्मनिर्भर होना
  2. परावलंबी बनाना
  3. खुश होना
  4. गृहस्थ बनाना

उत्तर – आत्मनिर्भर बनना

4 व्यक्ति अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करता है ?

  1. अपनी क्षमता के अनुसार
  2. अपने सुख के अनुसार
  3. दुख के अनुसार
  4. अपने कार्य के अनुसार

उत्तर – अपनी क्षमता के अनुसार।

5 छोटे लक्ष्य प्राप्त करने पर क्या होता है ?

  1. मनुष्य का लक्ष्य पूरा हो जाता है
  2. मनुष्य में आत्मविश्वास आ जाता है
  3. सुखी हो जाता है
  4. मनुष्य दुखी हो जाता है

उत्तर – मनुष्य का लक्ष्य पूरा हो जाता है।

6 किसका जीवन सार्थक है ?

  1. जो परिस्थितियों को बदलने का साहस रखता है
  2. जो परिस्थितियों को बदलने का साहस नहीं रखता है
  3. इधर-उधर भटकता रहता है
  4. जो लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर पाता

उत्तर – जो परिस्थितियों को बदलने का साहस रखता है।

7 बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए ?

  1. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने चाहिए
  2. बड़े बड़े लक्ष्य बनाने चाहिए
  3. छोटे-छोटे लक्ष्य नहीं बनाने चाहिए
  4. छोटे बड़े लक्ष्य बनाने चाहिए

उत्तर –

छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने चाहिए।

8 लक्ष्य के बिना जीवन कैसा हो जाता है ?

  1. दिशाहीन
  2. व्यर्थ
  3. दिशाहीन , व्यर्थ
  4. आत्मविश्वासी

उत्तर – दिशाहीन

9 हमें कब तक स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए ?

  1. लक्ष्य प्राप्ति तक
  2. लक्ष्य प्राप्त ना होने पर
  3. असफलता मिलने पर
  4. प्रयास न करने पर

उत्तर – लक्ष्य प्राप्ति तक

10 ‘असफल’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है –

  1. अस
  2. सफल

उत्तर – अ

अथवा

किसी भी समाज में इने-गिने लोगों को अमिताभ बच्चन , दिलीप कुमार कहकर ताना दिया जाता है। लेकिन किसी भी व्यक्ति को परिस्थितियों का औचित्य देखते हुए चार्ली या जॉनी वॉकर कह दिया जाता है। यह स्वयं एक स्वीकारोक्ति है कि हमारे बीच नायक कम है , जबकि हर व्यक्ति दूसरे को कभी ना कभी विदूषक समझता है।

दरअसल मनुष्य स्वयं ईश्वर यह नियति का विदूषक क्लाउन जोकर या साइड-किक है। यह अकारण नहीं है कि महात्मा गांधी में चार्ली चैपलिन का खासा पुट था और गांधी और नेहरू दोनों ने कभी चार्ली का सानिध्य चाहा था।

चार्ली के नितांत और भारतीय सौंदर्य शास्त्र की इतनी व्यापक स्वीकृति देखकर राज कपूर ने भारतीय फिल्मों का एक सबसे साहित्यिक प्रयोग किया। ‘आवारा’ सिर्फ ‘दी ट्रैम्प’ का शब्द अनुवाद ही नहीं था बल्कि चार्ली का भारतीय करण ही था।

वह अच्छा ही था कि राज कपूर ने चैप्लिन की नकल करने के आरोप की परवाह नहीं की।

राज कपूर के ‘आवारा’ और ‘श्री 420’ के पहले फिल्मी नायकों पर हंसने कि और स्वयं नायकों के अपने पर हंसने की परंपरा नहीं थी। 1953-57 के बीच जब चैपलिन अपने ‘गैर ट्रेम्पुम्मा’ अंकित फिल्में बना रहे थे तब तक राज कपूर चैपलिन का युवा अवतार ले रहे थे। फिर तो दिलीप कुमार, (बाबुल , शबनम , कोहिनूर, लीडर,  गोपी) देवानंद (नौ दो ग्यारह , फंटूश , तीन देवियां ) शम्मी कपूर , अमिताभ बच्चन (अमर अकबर एंथोनी और श्रीदेवी) तक किसी न किसी रूप में चैप्लिन का ऋण स्वीकार कर चुके हैं।

बुढ़ापे में जब अर्जुन अपने दिवंगत मित्र कृष्ण की पत्नियों को डाकुओं से ना बचा सके और हवा में तीर चला दे रहे तो यह दृश्य करुणा और हास्य उत्पादक दोनों था। किंतु महाभारत में सिर्फ उसकी त्रासद व्याख्या स्वीकार की गई। आज फिल्मों में किसी नायक को झाड़ुओं से पीटता भी दिखाया जा सकता है।

लेकिन हर बार हमें चार्ली की ही ऐसी फजीहत है याद आती है चार्ली की अधिकांश फिल्में भाषा का इस्तेमाल नहीं करती , इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मानवीय होना पड़ा। सवाक चित्रपट पर कई बड़े-बड़े कॉमेडियन हुए हैं , लेकिन वह चैप्लिन की सार्वभौमिकता तक क्यों नहीं पहुंच पाए।

इसकी पड़ताल अभी होने को है चार्ली का चिर युवा होना।

यह बच्चों जैसा दिखना एक विशेषता तो है ही सबसे बड़ी विशेषता शायद यह है कि वे किसी भी संस्कृति को विदेशी नहीं लेते। यानी उनके आसपास जो भी चीजें खलनायक , दुष्ट औरतें आदि रहती है। वह एक सतत विदेशिया परदेसी बन जाते हैं और चैपलिन हम बन जाते हैं। चार्ली के सभी संकटों में हमें यह भी लगता है कि यह मैं भी हो सकता हूं , लेकिन मैं से ज्यादा चार्ली हमें हम लगते हैं।

यह संभव है कि कुछ अर्थों में बस्टर कीटन ,  चार्ली चैपलिन से बड़ी कॉम प्रतिभा हो लेकिन आशंका काफ्का है जबकि चैप्लिन प्रेमचंद के ज्यादा नजदीक है। एक होली का त्यौहार छोड़ दें तो भारतीय परंपरा में व्यक्ति के अपने पर हंसने स्वयं को जानते बुझते हास्यास्पद बना डालने की परंपरा नहीं के बराबर है। गांव और लोक संस्कृति में तब भी वह शायद हो नागर सभ्यता में तो वह नहीं है।

चैप्लिन का भारत में महत्व है कि वह अंग्रेजों जैसे व्यक्तियों पर हंसने का अवसर देते हैं। चार्ली स्वयं पर सबसे ज्यादा तब हंसता है।  जब वह स्वयं को अभिमोनमत , आत्मविश्वास से लबरेज , सफलता , सभ्यता , संस्कृति और समृद्धि की प्रतिमूर्ति दूसरों से ज्यादा प्रतिस्पर्धी और श्रेष्ठ अपने वज्रादपि कठोराणि या मृदुलनी  कुसुमादपि क्षण में दिखलाता है। तब यह समझिए कि कुछ ऐसा हुआ ही चाहता है कि यह सारी गरिमा सुई चुभने जैसी ही खुश हो उठेगी।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए

1 चार्ली चैपलिन का युवा अवतार किसे कहा जाता है ?

  1. शम्मी कपूर
  2. दिलीप कुमार
  3. राजकपूर
  4. अमिताभ बच्चन

उत्तर – राजकपूर

2 चार्ली चैपलिन किसके ज्यादा नजदीक है ?

  1. प्रेमचंद
  2. बस्टर कीटन
  3. राज कपूर
  4. काफ्का

उत्तर – राजकपूर

3 किस फिल्म से नायक पर हंसने की परंपरा शुरू हुई ?

  1. गोपी
  2. दि ट्रंप
  3. लीडर
  4. श्री420

उत्तर – श्री 420

4 चार्ली की अधिकांश फिल्में कैसी होती थी ?

  1. सवाक
  2. विदेशी
  3. मुक
  4. हास्य

उत्तर – मूक

5 भाषा का कम इस्तेमाल करने के कारण चार्ली की फिल्में कैसी होती थी ?

  1. अमानवीय
  2. प्रेम
  3. हास्य
  4. माननीय

उत्तर – हास्य

6 कौन सी भारतीय फिल्म चार्ली का भारतीय करण थी ?

  1. आवारा
  2. दी ट्रेंप
  3. कोहिनूर
  4. श्री 420

उत्तर – आवारा

7 चार्ली की नकल को भारतीय फिल्मों में लाने का श्रेय किसको जाता है ?

  1. देवानंद
  2. शम्मी कपूर
  3. राज कपूर
  4. बस्टर कीटन

उत्तर – राजकपूर

8 फिल्मों में चार्ली की संकटों को देखकर कैसा महसूस होता है ?

  1. हम ही चार्ली हैं
  2. चार्ली को बच्चा दिखाना
  3. हास्यास्पद
  4. रोने जैसा

उत्तर – हम ही चार्ली है

9 प्रस्तुत गद्यांश किस के विषय में है ?

  1. राज कपूर
  2. चार्ली चैपलिन
  3. बस्टर कीटन
  4. अमिताभ बच्चन

उत्तर – चार्ली  चैप्लिन

10 बस्टर कीटन की तुलना किससे की गई है ?

  1. महात्मा गांधी
  2. प्रेमचंद
  3. काफ्का
  4. प्रेमचंद

उत्तर – काफ्का

हिंदी प्रश्न पत्र : अपठित पद्यांश

प्रश्न दो निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                          8

मैंने झुक नीचे को देखा तो झलकी आशा की रेखा –

विप्रवर स्नान कर चढ़ा सलील शिव पर दूर्वादल , तंदुल , तिल

लेकर झोली आए ऊपर देखकर चले तत्पर वानर

द्विज रामभक्त , भक्ति की आशा भजते शिव को बारहों मासा।

कर रामायण का परायण जपते हैं श्रीमन्नारायण।

दुख पाते जब होते अनाथ , कहते कपियों के जोड़ हाथ।

मेरे पड़ोस के ये सज्जन , करते प्रतिदिन सरिता मज्जन।

झोली से पुए निकाल लिए बढ़ते कपियों के हाथ दिये।

देखा भी नहीं उधर फिर कर जिस और रही वह भिक्षु इतर।

चिल्लाया किया दूर दानव , बोला मैं-धन्य , श्रेष्ठ मानव।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए

1 कवि ने नीचे क्या देखा ?

  1. ऊपर आते एक ब्राह्मण
  2. नीचे जाते एक ब्राह्मण
  3. पूजा करते एक ब्राह्मण
  4. स्नान करते एक ब्राह्मण

उत्तर – ऊपर आते एक ब्राह्मण

2 स्नान करने के पश्चात विप्र वर क्या करते थे ?

  1. ऊपर आ जाते थे
  2. घर चले जाते थे
  3. रामायण पढ़ते थे
  4. ध्यान करते थे

उत्तर – ऊपर आ जाते थे

3 विप्र ने पूए किसे खाने को दिए ?

  1. भिक्षुक को
  2. कवि को
  3. बंदरों को
  4. कपि को

उत्तर – कपि को

4 कवि ने मानव को धन्य किस शैली में कहां है ?

  1. व्यंग्यात्मक शैली में
  2. करुणामई शैली में
  3. रचनात्मक शैली में
  4. आशावादी शैली में

उत्तर – व्यंग्यात्मक शैली में।

5 कवि को क्या आशा थी?

  1. कि विप्र भिक्षुक को खाना देगा
  2. कि विप्र भिक्षुक को खाना नहीं देगा
  3. विप्र अच्छा व्यक्ति है
  4. कि विप्र अच्छा व्यक्ति नहीं है

उत्तर – कि विप्र भिक्षुक को खाना देगा।

6 मज्जन का अर्थ है ?

  1. स्नान
  2. याद
  3. विस्मृति
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – स्नान

7 दूर दानव में कौन सा अलंकार है ?

  1. उपमा
  2. रूपक
  3. अनुप्रास
  4. उत्प्रेक्षा

उत्तर – अलंकार की परिभाषा, भेद, प्रकार और उदाहरण – Alankar in hindi

8 प्रतिदिन में कौन सा समास है ?

  1. तत्पुरुष
  2. कर्मधारय
  3. अव्भायीभाव
  4. बहुव्रीहि

उत्तर – तत्पुरुष

अथवा

वह तोड़ती पत्थर

देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर-

वह तोड़ती पत्थर

कोई न छायादार

पेड़ वह जिसके तले बैठी हुई स्वीकार

श्याम तन , भर बंधा योवन ,

नत नयन,  प्रिय-कर्म-रत  मन ,

गुरु हथोड़ा हाथ,

करती बार-बार प्रहार –

सामने तरु-मालिका अट्टालिका , प्राकार

चढ रही थी धूप

गर्मियों के दिन

दिवा का तमतमाता रूप

उठी झुलसाती हुई लू

रुई ज्यों जलती हुई भू

गर्द चिनगीं छा गई

प्रायः हुई दुपहर –

वह तोड़ती पत्थर।

देखते देखा मुझे तो एक बार

उस भवन की ओर देखा छिन्नतार

देखकर कोई नहीं

देखा मुझे उस दृष्टि से

जो मार खा रोई नहीं

सजा सहज सितार

सुनी मैंने वह नहीं जो थी सुनी झंकार

एक क्षण के बाद वह कॉपी सुघर

दुलक माथे से गिरे सीकर

लीन होते कर्म में फिर ज्यों कहा

“मैं तोड़ती पत्थर”

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए

1 ‘दुलक माथे से गिरे सीकर’- पंक्ति में ‘सीकर’ शब्द का अर्थ है –

  1. पसीना
  2. बूंद
  3. रक्त
  4. पत्थर

उत्तर – पसीना

2 काव्यांश में दोपहर का वातावरण कैसा बताया गया है ?

  1. हल्की हवा से युक्त
  2. आकाश में मेघों से युक्त
  3. गर्म लू से युक्त
  4. कम धूप से युक्त

उत्तर – गर्म लू से युक्त

3 ‘नत नयन ,प्रिय कर्म रत मन’ से अभिप्राय है।

  1. झुके हुए सुंदर नयन कर्म साधना में लीन
  2. सुंदर नयन होने के कारण झुक कर काम करना
  3. नयन के झुकने के कारण काम करना
  4. उसका कामचोर हो ना

उत्तर -झुके हुए सुन्दर नयन कर्म साधना में लीन

4 भूमि किसके समान जल रही है ?

  1. रुई के समान
  2. तवे के समान
  3. अंगीठी के समान
  4. रह-रहकर जल रही थी

उत्तर – रुई के समान

5 ‘दोपहर’ शब्द में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय समास
  2. बहुव्रीहि समास
  3. अव्ययीभाव समास
  4. द्विगु समास

उत्तर – द्विगु समास

6 उपर्युक्त पंक्तियों में काव्य गुण कौन सा है ?

  1. प्रसाद
  2. माधुर्य
  3. ओज
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – ओज गुण

7 निम्नलिखित में से उत्प्रेक्षा का उदाहरण कौन सा है ?

  1. सजा सहज सितार
  2. रुई ज्यों जलती हुई भू
  3. सामने तरु-मालिका अट्टालिका
  4. करती बार-बार प्रहार

उत्तर – रुई ज्यों जलती हुई भू

8 इस कविता में कौन सा रस विद्यमान है ?

  1. शांत रस
  2. करुण रस
  3. रौद्र रस
  4. वीभत्स रस

उत्तर – करुण रस

हिंदी प्रश्न पत्र : कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन

प्रश्न 3 – निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए                                                  5 *1 =5

1  इंटरनेट पर अखबारों के प्रकाशन या खबरों का आदान-प्रदान क्या कहलाता है ?

  1. पत्रिका प्रकाशन
  2. इंटरनेट पत्रकारिता
  3. खोजपरक  पत्रकारिता
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर – उपरोक्त सभी

2 ‘दृश्य प्रिंट’ जनसंचार माध्यम का उदाहरण हो सकता है

  1. टीवी रेडियो-कागज
  2. टीवी समाचारपत्र
  3. सिनेमाइंटरनेट-आकाशवाणी
  4. समाचारपत्र टीवी रेडियो

उत्तर – टीवी समाचारपत्र

3 फ्रीलांसर पत्रकार कौन होता है ?

  1. पूर्णकालिक पत्रकार
  2. अंशकालिक पत्रकार
  3. स्वतंत्र पत्रकार
  4. अर्धकालिक पत्रकार

उत्तर – स्वतंत्र पत्रकार

4 रेडियो समाचार की कॉपी की प्रत्येक लाइन में कितने शब्द होने चाहिए ?

  1. 11-12 शब्द
  2. 14-15 शब्द
  3. 12-13 शब्द
  4. 11-12 शब्द

5 संचार प्रक्रिया की शुरुआत कहां से होती है ?

  1. प्राप्तकर्ता
  2. संदेश
  3. संचारक
  4. माध्यम

उत्तर – प्राप्तकर्ता

हिंदी प्रश्न पत्र : पाठ्य पुस्तक

प्रश्न 4 – निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                 5 * 1 = 5

आह! वेदना मिली विदाई!

मैंने भ्रमवश जीवन संचित

मधुकरियों की भीख लुटाई।

छलछल थे संध्या के श्रमकण

आंसू से गिरते थे प्रतिक्षण।

मेरी यात्रा पर लेती थी –

नीरवता अनंत अंगड़ाई।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए –

1 देवसेना को जीवन यात्रा में क्या प्राप्त हुआ ?

  1. प्रियजन का बिछोह
  2. संतुष्ट जीवन
  3. स्कंदगुप्त की जीवनसंगिनी बनाना
  4. उपरोक्त सभी।

उत्तर – प्रियजन का विछोह

2 देवसेना यह पंक्तियां किसे कह रही है ?

  1. स्कंदगुप्त को
  2. स्वयं को
  3. आश्रम वासियों को
  4. चंद्रगुप्त को।

उत्तर – स्कंदगुप्त को

3 नीरवता अनंत अंगड़ाई में कौन सा अलंकार है ?

  1. रूपक
  2. श्लेष
  3. उत्प्रेक्षा
  4. मानवीकरण

उत्तर – मानवीकरण

4 देवसेना किससे प्रेम करती थी ?

  1. चंद्रगुप्त
  2. विक्रमगुप्त
  3. स्कंदगुप्त
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – स्कंदगुप्त

5 इस गीत के रचयिता कौन है ?

  1. रघुवीर सहाय
  2. विष्णु खरे
  3. जयशंकर प्रसाद
  4. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

उत्तर – जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 5 – निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                        5 * 1 = 5

एक मिले मालिक के दिमाग में अजीब अजीब ख्याल आया करते थे जैसे सारा संसार मील हो जाएगा सारे लोग मजदूर और वह उनका मालिक या मील में और चीजों की तरह आदमी भी बनने लगेंगे

तब मजदूरी भी नहीं देनी पड़ेगी वगैरा-वगैरा एक दिन उसका दिमाग में ख्याल आया कि अगर मजदूरों के चार हाथ हो तो काम कितनी तेजी से हो और मुनाफा कितना ज्यादा लेकिन यह काम करेगा कौन उसने सोचा वैज्ञानिक करेंगे यह है किस मर्ज की दवा उसने यह काम करने के लिए बड़े वैज्ञानिकों को मोटी तनख्वाह पर नौकर रखा और वह नौकर हो गए कई साल तक शोध और प्रयोग करने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा ऐसा संभव नहीं है कि आदमी के चार हाथ हो जाएं।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए –

1 प्रस्तुत पद्यांश किस पाठ से अवतरित है ?

  1. लघुकथा शेर
  2. लघुकथा पहचान
  3. जहां कोई वापसी नहीं
  4. लघुकथा चार हाथ

2 इस पाठ के लेखक का क्या नाम है ?

  1. असगर वजाहत
  2. निर्मल वर्मा
  3. ब्रजमोहन व्यास
  4. चंद्रधर शर्मा गुलेरी

3 मिल मालिकों के ख्याल पर किसने पानी फेर दिया ?

  1. मजदूरों ने
  2. वैज्ञानिकों ने
  3. नौकरों ने
  4. उपरोक्त सभी ने।

4 मिल मालिक द्वारा मजदूरों के चार हाथ लगवाने के क्या उद्देश्य थे ?

  1. काम को शीघ्रता से करवाना
  2. उत्पादन बढ़ाना
  3. मजदूरों को ताकतवर बनाना
  4. क तथा ख दोनों

5 वैज्ञानिकों को नौकर किसने बनाया ?

  1. शोषितों  ने
  2. पूंजीपति ने
  3. क व ख दोनों ने
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

हिंदी प्रश्न पत्र : पूरक पाठ्यपुस्तक

प्रश्न 6 – निम्नलिखित में से निर्देश अनुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए                                                    7

1 सूरदास आग की राख में क्या ढूंढ रहा था ?

  1. अपने रुपयों की थैली
  2. बर्तन
  3. छड़ी
  4. कुछ नहीं

उत्तर – अपने रुपयों की थैली को

2 कोइयां क्या है ?

  1. जलपुष्प है
  2. इसे कुमुद भी कहते हैं
  3. इसे कोका बेली भी कहते हैं
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – उपर्युक्त सभी

3 हाथीपाला नाम क्यों पड़ा ?

  1. वहां हाथी पाले जाते थे
  2. वहां कभी नदी पार करने के लिए हाथी पर बैठकर जाना पड़ता था
  3. हाथियों की पूजा की जाती थी
  4. उपरोक्त सभी।

4 सुभागी के पति का क्या नाम था ?

  1. भैरोंसिंह
  2. भूपसिंह
  3. जगदर
  4. रूपसिंह

उत्तर – भैरो सिंह सूरदास की झोपड़ी

5 देवकुंड के स्टॉप पर कौन उतरा ?

  1. रूप सिंह
  2. भूप सिंह
  3. शेखर कपूर
  4. रूप सिंह और शेखर कपूर

उत्तर – रूप सिंह और शेखर कपूर आरोहण कक्षा 12

6 महीप की मां का क्या नाम था ?

  1. सुभागी
  2. शैला
  3. पारो
  4. सुशीला

उत्तर – शैला

7 शरद में कौन सा फूल खिलता है ?

  1. हरसिंगार
  2. कमल
  3. गुलाब
  4. चमेली

उत्तर – हरसिंगार का

खंड ‘ब’ वर्णनात्मक प्रश्न

कार्यालय हिंदी और रचनात्मक लेखन

प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।                                           5

  1. दिखावे की संस्कृति
  2. ग्रामीण जीवन
  3. मधुर वचन है औषधि , कटुक वचन है तीर

प्रश्न 8 – आपके क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक संस्थान का गंदा पानी आपके नगर की नदी को दूषित कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुख्य अधिकारी को पत्र द्वारा इस समस्या से अवगत कराइए।                                                                                              5

अथवा

दिल्ली नगर निगम में लिपिक पद के लिए निगम के अध्यक्ष को स्ववृत्त सहित आवेदन पत्र लिखिए।

प्रश्न 9 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए –

१ विशेष रिपोर्ट मुख्यतः कितने प्रकार की होती है                                                                                                                3

अथवा

फीचर कितने प्रकार के होते हैं ? लिखिए।

२ बीट किसे कहते हैं ?                                                                                                                                                    2 

अथवा

रेडियो माध्यम की कोई दो कमियां बताइए। 

प्रश्न 10 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 – 50 शब्दों में लिखिए।                                   

१ रेडियो के लिए समाचार लेखन करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?                                                          3

अथवा

इंटरनेट पत्रकारिता के अत्यंत लोकप्रिय होने के प्रमुख कारण क्या है ?

२ बीट रिपोर्टिंग और विशेषकृत रिपोर्टिंग में क्या अंतर है ?

अथवा

संपादकीय लेख किसे कहते हैं ? अच्छे संपादकीय लेख की कोई दो विशेषताएं बताइए।

पाठ्य पुस्तक

प्रश्न 11 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए                        3 * 2 = 6

1 ‘कार्नेलिया का गीत’ कविता में कवि ने भारत भूमि के प्राकृतिक सौंदर्य को किस प्रकार व्यक्त किया है ?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

2 ‘एक कम’ कविता में “मैं तुम्हारा विरोधी, प्रतिद्वंद्वी या हिस्सेदार नहीं” से कवि का क्या आशय है ?

उत्तर –असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

3 “फरै कि कोदव बालि सुसाली। मुक्ता प्रसव की संबुक काली।” पंक्ति में छिपे भाव को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )

प्रश्न 12 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए                         2 * 2 = 4

  1. वसंत आया कविता में कवि की चिंता क्या है ? स्पष्ट कीजिए ( उत्तर –रघुवीर सहाय बसन्त आया कविता)
  2. ‘युधिष्ठिर जैसा संकल्प’ से क्या अभिप्राय है ? ‘सत्य’ कविता के संदर्भ में बताइए।
  3. “कोकिल कलरव मधुकर धुनी सुनि कर देइ  झापई कान। ” पंक्ति में निहित वीरह भाव को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 13 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए।                                              3 * 2 = 6

  1. शुक्ल जी ने अपने संस्मरण में चौधरी साहब के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उजागर किया है ?(उत्तर – प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न।)
  2. ‘बालक बच गया’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि बालक की प्रवृत्तियों का गला किस प्रकार घोटा जा रहा था ?
  3. औद्योगिकरण ने पर्यावरण के संकट को किस प्रकार पैदा कर दिया है ? (उत्तर –अपना मालवा खाऊ उजाड़ू )

प्रश्न 14 – निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए                                        2 * 2 = 4

  1. बड़ी बहूरिया अपने मायके संदेश क्यों भेजना चाहती थी ? (उत्तर – फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया )
  2. मनोकामना की गांठ भी अद्भुत अनूठी है , इधर बांधो उधर लग जाती है। कथन के आधार पर पारो की मनोदशा का वर्णन कीजिए (उत्तर – दूसरा देवदास ममता कालिया )
  3. आधी-आधी फसल किसान और हाथी के बीच किस प्रकार बंटी?

 

हिंदी प्रश्न पत्र समापन / निष्कर्ष –

उपरोक्त प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं और अन्य प्रश्नों के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। इन लिंक के माध्यम से आप प्रश्नों के उत्तर तथा उस विषय की संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दिए गए नीले रंग की लिंक क्लिक कर आप पढ़ सकते हैं।

अन्य किसी भी प्रकार की सहायता या प्रश्न पूछने के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर संपर्क कर सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के यथाशीघ्र उत्तर देने का प्रयत्न करेंगे।

 

दूसरा अभ्यास हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा 12 वीं CBSE ऐच्छिक कोड 002

यह प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं के लिए तैयार किया गया है , जिसका मुख्य लक्ष्य 2021 में होने वाली सीबीएसई बोर्ड(CBSE Board) की परीक्षा है। सीबीएसई द्वारा पढ़ाए जाने वाली हिंदी अंतरा भाग 2 , अंतराल भाग 2 , तथा अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित है।

यह लेख 2021 में पूछे जाने वाले प्रश्न और उसके प्रारूप पर आधारित है। इसका अध्ययन कर आप विशेष रूप से 2021 में आने वाले प्रश्नों से परिचित हो सकेंगे तथा उसके प्रारूप और अंक विभाजन की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इस लेख को तैयार करने के पीछे हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखना है। इस अध्ययन से आप हिंदी विषय प्रश्न पत्र के लिए पूर्व तैयारी कर सकेंगे। आप परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करें ऐसी हम कामना करते हैं।

निर्धारित समय – 3 घंटे                                                                                                                    अधिकतम अंक 80

सामान्य निर्देश निम्नलिखित निर्देशों का पालन कीजिए –

  • इस प्रश्न पत्र में दो खंड है खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’ , खंड ‘अ’  में वस्तुपरक और खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
  • खंड ‘अ’  में कुल 6 वस्तुपूरक प्रश्न पूछे गए हैं , जिसमें कुछ प्रश्नों के वैकल्पिक प्रश्न भी सम्मिलित हैं।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
  • खंड ‘ब’ में कुल 8 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं , जिनमें कुछ प्रश्नों के वैकल्पिक प्रश्न भी सम्मिलित हैं।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खंड ‘अ’ वस्तुपरक प्रश्न

अपठित गद्यांश 

प्रश्न 1 – निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                           10

तेरहवीं सदी तक धर्म के क्षेत्र में बड़ी अव्यवस्था आ गई। जनता में सिद्धों और योगियों द्वारा प्रचलित अंधविश्वास चल रहा था। शास्त्र ज्ञान-संपन्न वर्ग में भी रूढ़ियों और आडंबरों की प्रधानता हो चली थी। मायावाद के प्रभाव से लोकविमुखता और निष्क्रियता के भाव समाज में पनपने लगे थे। ऐसे समय में भक्ति आंदोलन के रूप में ऐसा भारतव्यापी विशाल सांस्कृतिक आंदोलन उठा , जिसने समाज में उत्कर्ष विधायक सामाजिक और व्यक्तिगत मूल्यों की प्रतिष्ठा की।

कृष्ण का मधुर रूप स्वीकृत हुआ , इस प्रकार उत्तर भारत में विष्णु के राम और कृष्ण अवतारों की प्रतिष्ठा हुई। इस प्रकार इन विभिन्न मतों का आधार लेकर हिंदी में निर्गुण और सगुण के नाम से भक्ति काव्य की दो शाखाएं साथ साथ चली। निर्गुण मत के दो उपविभाग हुए ज्ञानाश्रयी और प्रेमाश्रयी। पहले के प्रतिनिधि कबीर और दूसरे के जायसी हैं। सगुण मत भी दो धाराओं में प्रवाहित हुआ राम भक्ति और कृष्ण भक्ति।

पहले के प्रतिनिधि तुलसी हैं और दूसरे के सूरदास।

ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख कवि कबीर पर तात्कालिक विभिन्न धार्मिक प्रवृत्तियों और दार्शनिक मतों का सम्मिलित प्रभाव है। उनकी रचनाओं में धर्म सुधारक और समाज सुधारक का रूप विशेष प्रखर है उन्होंने आचरण की शुद्धता पर बल दिया। बाह्य आडंबरों रूढ़ियों और अंधविश्वासों पर उन्होंने तीव्र कुठाराघात किया। प्रेमाश्रय धारा के प्रमुख कवि जायसी हैं।

पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार भक्ति आंदोलन भारतीय चिंता धारा का स्वाभाविक विकास है। उत्तर भारत के नाथ सिद्धों की साधना अवतार लीला की अवधारणा और जातिगत कठोरता दक्षिण भारत से आई हुई भक्ति धारा में घुल मिल गई। द्विवेदी जी के अनुसार भक्ति आंदोलन और भक्ति काल का साहित्य लोकोन्मुख है। वह करुणा एवं परदुखकातरता से युक्त है। द्विवेदी जी कबीर की तेजस्विता को जुलाहा जाति की सामाजिक मर्यादा के प्रति असंतोष की भावना से जोड़ते हैं। हिंदुओं की पराजित भावना भक्ति का कारण होती तो वह उत्तर भारत में पहले आती।

आज की दृष्टि में इस संपूर्ण भक्ति काव्य का महत्व उसकी धार्मिकता से अधिक लोकजीवनगत मानवीय अनुभूतियों और भावों के कारण है। इसी विचार से इस काल को जॉर्ज ग्रियर्सन ने स्वर्ण काल , श्यामसुंदर दास ने स्वर्ण युग , आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने भक्ति काल एवं हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लोक जागरण कहा। संपूर्ण साहित्य के श्रेष्ठ कवि और उत्तम रचनाएं इसी में प्राप्त होती है। दक्षिण के अलावार बंधु नाम से कई प्रख्यात भक्त हुए इनमें से कई तथाकथित नीची जातियों के भी थे।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए

1  तेरहवीं शताब्दी के किस क्षेत्र में उथल-पुथल मच चुकी थी ?

  1. भक्ति
  2. ज्ञान
  3. धर्म
  4. विचार

उत्तर – भक्ति

2 समाज में निष्क्रियता के भाव किस के प्रभाव से फैल रहे थे?

  1. सिद्धो और योगियों के
  2. शास्त्रज्ञों के
  3. समाज शास्त्रियों के
  4. मायावाद के

उत्तर – सिद्धों और योगियों के।

3 भक्ति आंदोलन के परिणाम स्वरूप समाज में क्या परिवर्तन हुआ?

  1. अंधविश्वासों पर चोट
  2. सामाजिक मूल्यों की स्थापना
  3. लोकविमुख भावों का विरोध
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – उपर्युक्त सभी

4  प्रेमाश्रयी धारा के प्रमुख कवि हैं

  1. कबीर
  2. सूरदास
  3. जायसी
  4. तुलसी

उत्तर – जायसी

5 भक्ति काल को हिंदी काव्य का स्वर्ण युग कहने के पीछे क्या कारण है

  1. धार्मिकता
  2. मायावाद का विरोध
  3. लोकजीवनगत मानवीय अनुभूतियों का भाव
  4. बाह्य आडंबर रूढ़ियों और अंधविश्वासों पर तीव्र कुठाराघात।

उत्तर – धार्मिकता

6 निम्नलिखित में से भक्ति काल का कौन सा नाम नहीं कहा गया

  1. स्वर्णकाल
  2. स्वर्णयुग
  3. लोकजागरण
  4. संस्कृति काल

उत्तर – संस्कृति काल

7 किसके अनुसार भक्ति आंदोलन भारतीय चिंता धारा का स्वाभाविक विकास है

  1. जॉर्ज ग्रियर्सन
  2. श्यामसुंदर दास
  3. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  4. पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी

उत्तर – पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी

8 आलवार बंधु भारत के किस क्षेत्र से संबंध रखते थे ?

  1. उत्तर भारत
  2. दक्षिण भारत
  3. पूर्वी भारत
  4. पश्चिमी भारत

उत्तर – दक्षिण भारत

9 कौन सी विशेषता भक्ति आंदोलन के प्रादुर्भाव का कारण बनी ?

  1. नाथ सिद्धों की साधना
  2. अवतार लीला की अवधारणा
  3. जातिगत कठोरता
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – उपर्युक्त सभी

10 निम्नलिखित में से कौन सी धारा भक्ति आंदोलन से संबंध नहीं है ?

  1. रामभक्ति धारा
  2. शिवभक्ति धारा
  3. कृष्णभक्ति धारा
  4. प्रेमाश्रयी धारा

उत्तर – शिवभक्ति धारा

अथवा

मनुष्य अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। सभ्यता की अग्रगति के साथ ही चिंताजनक अवस्था उत्पन्न होती जा रही है। इस व्यवसायिक युग में उत्पादन की होड़ लगी हुई है। कुछ देश विकसित कहे जाते हैं , ऐसे देशों ने धरती को मानव शून्य बनाने के भयंकर मारण शास्त्र तैयार कर दिए हैं। वहीं दूसरी और मनुष्य ही भावी मानव-विनाश की आशंका से सिहर भी उठा है। उसका एक समझदार समुदाय इस प्रकार की कल्पना मात्र से आतंकित हो गया है कि न जाने किस दिन संसार इस विनाश लीला का शिकार हो जाए।

इतिहास साक्षी है कि बहुत सी जीव प्रजातियां विभिन्न कारणों से हमेशा-हमेशा के लिए विलुप्त हो गई। बहुत सी आज भी क्रमशः विलुप्त होने की स्थिति में है। पर उनके मन में कभी अपनी प्रगति के नष्ट हो जाने की आशंका हुई थी या नहीं हमें नहीं मालूम। शायद मनुष्य पहला प्राणी है जिसमें थोड़ा बहुत भविष्य देखने की शक्ति है।

मनुष्य के बारे में चिंतित है यह सभी जानते हैं कि आधुनिक विज्ञान और तकनीकी ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है। उसी की कृपा से संसार के मनुष्य एक-दूसरे के निकट आ गए हैं। अनेक पुराने संस्कार जो गलतफहमी पैदा करते थे , झड़ते जा रहे हैं। मनुष्य को निरोग दीर्घ जीवी और सुसंस्कृत बनाने के अनगिनत साधन हैं फिर भी मनुष्य चिंतित है जो अंधाधुंध प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट मचा कर आराम और संपन्नता प्राप्त कर रहे हैं।

वह बहुत परेशान नहीं है , वह यथास्थिति भी बनाए रखना चाहते हैं। यदि संभव हो तो अपनी व्यक्तिगत , परिवारगत और जातिगत संपन्नता अधिक से अधिक बढ़ा लेने के लिए परिश्रम भी कर रहे हैं। ऐसे सुखी लोग मनुष्य का भविष्य जैसी बात के कारण परेशान नहीं है पर जो लोग अधिक संवेदनशील है और मनुष्य जाति को महानाश की ओर बढ़ते देखकर विचलित हो उठते हैं , वे ही परेशान हैं।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए

1 वर्तमान समय में चिंतनीय स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है ?

  1. आधुनिक तकनीक और अत्यधिक उपयोग के कारण
  2. विज्ञान एवं तकनीकी के दुरुपयोग के कारण
  3. मारणास्त्रों का विशाल भंडार तैयार करने के कारण
  4. उपयुक्त सभी

उत्तर – उपर्युक्त सभी

2 मारणास्त्रों का भंडार दिन-प्रतिदिन विशाल क्यों होता जा रहा है ?

  1. अपने बढ़ते उत्पाद को खपाने के लिए हर शक्तिशाली देश अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ा रहा है
  2. एक समझदार समुदाय इस प्रकार की कल्पना मात्र से आतंकित हो गया है कि ना जाने किस दिन संसार विनाश लीला का शिकार हो जाए
  3. विज्ञान और तकनीकों के विकास से अणु बमों की अनेक संघारकारी किस्में इजाद हुई है
  4. सभ्यता विकसित हो रही है

उत्तर – अपने बढ़ते उत्पाद को खपाने के लिए हर शक्तिशाली देश अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ा रहा है

3 आधुनिक विज्ञान और तकनीक का संसार पर क्या प्रभाव पड़ा है ?

  1. आपसी प्रतिद्वंद्विता तेज हो गई है
  2. आपकी सहयोग बढ़ गया है
  3. संसार सुख की ओर उन्मुख हुआ है
  4. मनुष्य चिंता मुक्त हुआ है

उत्तर – आपसी प्रतिद्वंद्विता तेज हो गई है

4  कैसे लोग मानव जाति के भविष्य के विषय में परेशान नहीं है ?

  1. जो देशवासियों की संपन्नता और अधिक से अधिक बढ़ा लेने के लिए परिश्रम कर रहे हैं
  2. जो अंधाधुन प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट मचा कर आराम और संपन्नता कर रहे हैं
  3. प्रकृति का संरक्षण करने को उत्सुक हैं
  4. जो नई-नई खोज करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं।

उत्तर – जो देशवासियों की संपन्नता और अधिक से अधिक बढ़ा लेने के लिए परिश्रम कर रहे हैं

5  किस श्रेणी के लोग उसके संसार के भावी विनाश को लेकर आशंकित हैं ?

  1. धनी लोग
  2. निर्धन लोग
  3. संवेदनशील लोग
  4. संवेदन शून्य लोग

उत्तर – संवेदनशील लोग

6 जो देश अत्यधिक उत्पादन कार्य में संलग्न है उन्हें क्या कहा जाता है ?

  1. विकसित
  2. अविकसित
  3. विकास उन्मुख
  4. उत्पादक राष्ट्र

उत्तर – उत्पादक राष्ट्र

7 बढ़ते संसाधनों ने मनुष्य को निम्नलिखित में से क्या बनाने के लिए विशेष भूमिका नहीं निभाई ?

  1. निरोगी
  2. सुसंस्कृत
  3. दीर्घ जीवी
  4. निश्चिंत

उत्तर – निरोगी

8  विकासवाहक उपकरणों ने निम्नलिखित में से क्या नहीं किया ?

  1. प्रदूषण को बढ़ाया
  2. मानव जाति के लिए खतरा उत्पन्न ने किया
  3. विकास के नाम पर उत्पादन की अंधी दौड़ शुरू कर दी
  4. लोगों को स्वार्थ रहित कर दिया

उत्तर – लोगों को स्वार्थ रहित कर दिया

9 दीर्घजीवी में कौन सा समास है

  1. अव्यईभाव
  2. कर्मधारय
  3. तत्पुरुष
  4. द्विगु

उत्तर – कर्मधारय समास

10 उपर्युक्त पद्यांश का सर्वाधिक उचित शीर्षक क्या हो सकता है ?

  1. महाविनाश की ओर अग्रसर मानव
  2. बढ़ता प्रदूषण
  3. प्रकृति का दोहन
  4. विकसित बनाम विकास और नमक

उत्तर – प्रकृति का दोहन

अपठित गद्यांश ( हिंदी प्रश्न पत्र )

प्रश्न 2 निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                8

पूर्व चलने के बटोही , बाट की पहचान कर ले

पुस्तकों में है नहीं छापी गई इसकी कहानी

हाल इसका ज्ञात होता है न औरों की जबानी

अनगिनत राही गए इस राह से , उनका पता क्या

पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी

यह निशानी मुक होकर भी बहुत कुछ बोलती है

खोल इसका अर्थ , पंथी , पंथ का अनुमान कर ले

पूर्व चलने के बटोही , बाट की पहचान कर ले।

है अनिश्चित किस जगह पर सरित , गिरि गह्वर मिलेंगे

है अनिश्चित किस जगह पर बाग वन सुंदर मिलेंगे

किस जगह यात्रा खत्म हो जाएगी , यह भी अनिश्चित

है अनिश्चित कब सुमन , कब कंटकों के शहर मिलेंगे

कौन सहसा छूट जाएंगे , मिलेंगे कौन सहसा

आ पड़े कुछ भी , रुकेगा तू न , ऐसी आन कर ले।

पूर्व चलने के बटोही , बाट की पहचान कर ले।

कौन कहता है कि स्वप्नों को न आने दे हृदय में

देखते सब हैं इन्हें अपनी उमर ,अपने समय में ,

और तू कर यत्न भी तो , मिल नहीं सकती सफलता

ये उदय होते हैं कुछ ध्येय नयनों के नीलय में

किंतु जग के पंथ पर यदि , स्वप्न दो तो सत्य दो सौ

स्वप्न पर ही मुग्ध मत हो , सत्य का भी ज्ञान कर ले

पूर्व चलने के बटोही , बाट की पहचान कर ले। ।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए

1 कवि ने किस पथ की पहचान करने के लिए कहा है ?

  1. जीवन पथ पर आगे बढ़ने वाली यात्री को
  2. पूर्व दिशा में आगे बढ़ने वाले को
  3. समय व्यर्थ गंवाने वाले को
  4. असंभव कार्य करने वाले को

उत्तर – जीवन पथ पर आगे बढ़ने वाली यात्री को।

2  इस पथ की निशानियां कैसी है ?

  1. उजली
  2. मौन
  3. स्पष्ट
  4. अस्पष्ट

उत्तर – उजली

3  इस राह पर चलते हुए यात्री को सरल बनाने का तरीका क्या है ?

  1. पहले अच्छी तरह पूछताछ करना
  2. दूसरों की मदद लेना
  3. दूसरों द्वारा अपनाए गए मार्ग का अनुसरण करना
  4. स्वयं की समझ से सोच विचार कर कदम बढ़ाना

उत्तर – स्वयं की समझ से सोच विचार कर कदम बढ़ाना

4  यह निशानी मुक होकर भी बहुत कुछ बोलती है। में कौन सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास
  2. विरोधाभास
  3. मानवीकरण
  4. विरोधाभास व मानवीकरण दोनों

उत्तर – विरोधाभास व मानवीकरण दोनों

5 सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन सा तत्व अनिवार्य नहीं है ?

  1. यत्न
  2. परिश्रम
  3. सौंदर्य
  4. सत्य

उत्तर – सौंदर्य

6 कवि ने किस बात के लिए मना किया है ?

  1. अच्छाई-बुराई के विषय में सोचने से
  2. सोच-विचार में अत्यधिक समय व्यर्थ करने से
  3. असंभव मार्ग को छोड़ने से
  4. अपनी आयु के अनुरूप यत्न करने से

उत्तर – सोच-विचार में अत्यधिक समय व्यर्थ करने से

7  ‘बटोही’ का क्या अर्थ है ?

  1. सत्य का अन्वेषक
  2. यात्री
  3. किसी की बाट देखने वाला
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – यात्री

8 ‘पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी’ से क्या भाव व्यंजित होता है ?

  1. कुछ लोगों ने अपने पैरों से निशान बनाए और रास्ता छोड़ दिया
  2. कुछ लोगों ने स्मरणीय वह अनुकरणीय कर्म किए
  3. इस रास्ते पर कुछ लोगों के कदमों के निशान बन गए हैं
  4. कुछ लोगों ने निशानों पर अपने कदम रखें

उत्तर – कुछ लोगों ने स्मरणीय वह अनुकरणीय कर्म किए

अथवा

सदियों की ठंडी बुझी राख सुगबुगा उठी

मिटटी सोने का ताज पहन इठलाती है

दो राह , समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।

जनता हाँ , मिट्टी की अबोध मूरतें वही

जाड़े-पाले की कसक सदा सहने वाली

जब अंग अंग में लगे सांप हो चूस रहे

तब भी न कभी मुंह खोल दर्द कहने वाली।

जनता ? हाँ लंबी-बड़ी जीभ की वहीं कसम

जनता , सचमुच ही ,बड़ी वेदना सहती है

सो ठीक, मगर, आखिर, इस पर जनमत क्या है?

है प्रश्न गुढ ,जनता इस पर क्या कहती है ?

मानो , जनता ही फूल जिसे अहसास नहीं

जब चाहो तभी उतार सजा लो दोनों में

अथवा कोई दुधमुही जिसे बहलाने के

जंतर मंतर सीमित हो चार खिलौनों में।

लेकिन होता भूडोल बवंडर उठते हैं ,

जनता जब कोपाकुल हो वृकुटी चढ़ाती है

दो राह , समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। ।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए

1  कवि ने किससे सिंहासन खाली करने को कहा है ?

  1. आम लोगों से
  2. अंग्रेजों से
  3. पूंजीपतियों से
  4. जनता के प्रतिनिधियों से

उत्तर – अंरेजों से

2  मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है इस पंक्ति का भाव क्या है ?

  1. सिंहासन पर बैठने वाले को सोने का ताज पहनाया जाएगा
  2. मिट्टी की भांति दबी कुचली जनता सोना प्राप्त कर पाएगी
  3. जनतंत्र आ रहा है
  4. अंग्रेजों के जमाने की बात से सब अकड़ने लगे हैं

उत्तर – जनतंत्र आ रहा है

3  गुलामी की अवस्था में जनता की दशा कैसी रहती है ?

  1. सब जुल्म सहती है
  2. अपनी बात नहीं कह पाती है
  3. शोषण का शिकार होती है
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – उपर्युक्त सभी

4 घर्घर-नाद , का पर्यायवाची

  1. कोमल ध्वनि
  2. मधुर आवाज
  3. सुरीली राग
  4. कर्कश ध्वनि

उत्तर – कर्कश ध्वनि

5  कवि के अनुसार जब जनता क्रोध में आ जाती है तो क्या होता है ?

  1. सत्ता पलट जाती है
  2. धरती हिल जाती है
  3. तूफान आ जाता है
  4. कथन 1 व 2 दोनों सही
  5. कथन 1 व 2 दोनों असत्य

उत्तर – सत्ता पलट जाती है

6  ‘भृकुटी’ का अर्थ क्या है ?

  1.  बहुत कुटिल
  2. भौहें
  3. प्रत्यंचा
  4. बाहें

उत्तर – भौहें

7 ‘मानो जनता हो फूल जिसे एहसास नहीं’ में कौन सा अलंकार है ?

  1. उपमा
  2. उत्प्रेक्षा
  3. मानवीकरण
  4. रूपक

उत्तर – उत्प्रेक्षा अलंकार।

8 लेकिन होता भूगोल बवंडर उठते हैं

जनता जब कोपाकुल हो भृकुटी चढ़ाती है ‘- में कौन सा काव्य गुण रस है। 

  1. प्रसाद व करुण
  2. माधुर्य व शांत रस
  3. ओज व  वीर
  4. ओज  व रौद्र

उत्तर – ओज व रौद्र

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन ( हिंदी प्रश्न पत्र )

प्रश्न 3 – निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिये।                                                     5*1 = 5

1 उल्टा पिरामिड शैली किसे कहते हैं ?

  1. समापन , बॉडी , इंट्रो
  2. बॉडी , इंट्रो , समापन
  3. इंट्रो , बॉडी , समापन
  4. इसमें से कोई नहीं

उत्तर – इंट्रो , बॉडी , समापन

2 भारत में इस समय इंटरनेट पत्रकारिता का कौन सा दौर चल रहा है ?

  • पहला दौर
  • दूसरा दौर
  • तीसरा दौर
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर – दूसरा

3 पत्रकारिता के विकास में कौन सा मूल भाव सक्रिय होता है ?

  1. ईर्ष्या
  2. उत्साह
  3. जिज्ञासा
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – जिज्ञासा

4  भारत का पहला समाचार पत्र कौन सा है और कहां से प्रकाशित हुआ ?

  1. पंजाब केसरी अमृतसर से
  2. बंगाल गजट कोलकाता से
  3. नवभारत टाइम्स दिल्ली से
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर –विभिन्न माध्यम के लिए लेखन

5 वॉच डॉग पत्रकारिता किसे कहते हैं ?

  1. किसी विभाग के कामकाज पर नजर रखना और घोटाले या गड़बड़ी का पर्दाफाश करने की पत्रकारिता
  2. जहां खोजी कुत्ते सूंघकर खोई हुई वस्तु का पता लगाते हैं
  3. जनता पर नजर रखने की पत्रकारिता की वह सरकार के विरुद्ध कार्य न कर सके इनमें से कोई नहीं
  4. इनमे से कोई नहीं।

पाठ्य पुस्तक – हिंदी प्रश्न पत्र

प्रश्न 4 – निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                                 5 *1 = 5

अगहन देवस घटा निसि बाढ़ी , दूभर दुख सो जाई किमी काढ़ी

अब धनि देवसबिरह भा राती। जरै  बिरह ज्यों दीपक बाती

कांपा हिया जनवा सीऊ तौ पै जाइ होइ सँग पीऊ

घर घर चीर रचा सब काहू ,मोर रूप रंग लै गा नाहू

पलटि न बहुरा गा जो बिछोई , अबहूं फिरै फिरै रंग सोई

सियारि अगिनी बिरहिनी हिय जारा , सुलगि सुलगि दगधै भै छारा

यह दुख दगध न जानै कंतु , जोबन जनम करै भसमन्तु

पिय सौं कहेहु संदेसडा ,ऐ भंवरा ऐ  काग

सो धनि बिरहें जरि मुई , तेहिक धुंआ हम लाग। ।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए

1 उपयुक्त काव्यांश कहां से लिया गया है ?

  1. नागमती वियोग खंड बारहमासा
  2. पद्मावती वियोग खंड बारहमासा
  3. उपर्युक्त दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – नागमती वियोग खंड बारहमासा

2 जरै बिरह ज्यों दीपक बाती  में कौन सा अलंकार है ?

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. उत्प्रेक्षा अलंकार
  3. मानवीकरण अलंकार
  4. उपमा अलंकार

उत्तर – उत्प्रेक्षा अलंकार

3  यह काव्यांश किस छंद में रचित है ?

  1. दोहा
  2. चौपाई
  3. मुक्तक छंद
  4. कवित सवैया

4  नागमती विरह की अग्नि में जलकर क्या बनती जा रही है ?

  1. राख
  2. धुंआ
  3. बाती
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर – राख

5  नागमती के पति का क्या नाम है ?

  1. चित्रसेन
  2. रतनसेन
  3. गंधर्वसेन
  4. शूरसेन

प्रश्न 5 – निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए                                                                  5 * 1 = 5

यह लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी है। जिन्हें औद्यौगीकरण के झंझावात ने अपने घर-जमीन से उखाड़ कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है।

प्रकृति और इतिहास के बीच या गहरा अंतर है। बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर बार छोड़कर कुछ अर्से के लिए बाहर चले जाते हैं , किंतु आफत टालते ही वह दोबारा अपने जाने-माने परिवेश में लौट भी आते हैं।

किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है तो , वह फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते।

आधुनिक औद्योगीकरण की आंधी में सिर्फ मनुष्य ही नहीं उजड़ता बल्कि उसका परिवेश और उसका आवास स्थल भी हमेशा के लिए नष्ट हो जाता है।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए

1  प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से अवतरित है ?

  1. संध्या
  2. जहां कोई वापसी नहीं
  3. दूसरा देवदास
  4. सुमिरिणी के मनके

उतर – जहां कोई वापसी नहीं

2  आधुनिक भारत के नए शरणार्थी कौन है ?

  1. औद्योगिकरण के कारण अपने मूल निवास से विस्थापित लोग
  2. प्राकृतिक आपदा के कारण अपने मूल निवास से विस्थापित लोग
  3. शहरों में बसे लोग
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर – औद्योगिकरण के कारण अपने मूल निवास से विस्थापित लोग

3  लेखक किस संस्था की ओर से विस्थापन की समस्या को देखने समझने जाता है ?

  1. अमझर
  2. लोकायन
  3. पर्यावरण
  4. प्रकृति

उत्तर –जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

4  लेखक कहां की यात्रा पर गया था ?

  1. सिंगरौली क्षेत्र की
  2. पूर्णिया जिले की
  3. अमेठी की
  4. लखनऊ की

उत्तर – सिंगरौली क्षेत्र की

5 पाठ के लेखक का क्या नाम है ?

  1. निर्मल वर्मा
  2. फणीश्वर नाथ रेणु
  3. रामचंद्र शुक्ल
  4. असगर वजाहत

उत्तर – निर्मल वर्मा

पूरक पाठ्य पुस्तक ( हिंदी प्रश्न पत्र )

प्रश्न 6 – निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सबसे उचित विकल्पों का चयन कीजिए                                                                  7

1  जगधर के मन में कौन सा भाव जगा ?

  1. ईर्ष्या का
  2. प्रेम का
  3. सहयोग का
  4. प्रतिशोध का

उत्तर – ईर्ष्या का

2 सुभागी रात भर कहां छिपी रही ?

  1. सूरदास की झोपड़ी में
  2. मंदिर के पिछवाड़े अमरूद के बाग में
  3. जगधर के  घर में
  4. मंदिर में

उत्तर – मंदिर के पिछवाड़े अमरूद के बाग में सूरदास की झोपड़ी

3 बिस्कोहर किसका गांव है ?

  1. लेखक विश्वनाथ त्रिपाठी का
  2. भूपसिंह का
  3. लेखक संजीव का
  4. प्रभाष जोशी का

उत्तर – लेखक विश्वनाथ त्रिपाठी का बिस्कोहर की माटी

4  लेखक विश्वनाथ को अपनी मां के पेट का रंग कैसा लगता था ?

  1. गेहूं जैसा
  2. दूध सफेद
  3. हल्दी लगाकर बनाई पूरी के रंग जैसा
  4. मकई के रंग जैसा

5  रूप सिंह कितने वर्ष बाद अपने गांव लौट रहा था ?

  1. 7 वर्ष बाद
  2. 11 वर्ष बाद
  3. 12 वर्ष बाद
  4. 9 वर्ष बाद

उत्तर – 11 वर्ष बाद आरोहण कक्षा 12

6 सूरदास किसमें विश्वास रखता था ?

  1. प्रतिशोध लेने में
  2. क्षमा करने में
  3. रोने धोने में
  4. इन सभी में

उत्तर – क्षमा करने में

7 मालवा में पहले कैसे पानी गिरता था ?

  1. बहुत अधिक
  2. कम
  3. बिल्कुल नहीं
  4. थोड़ा

उत्तर – बहुत अधिक

हिंदी प्रश्न पत्र : खंड ‘ब’ वर्णनात्मक प्रश्न

कार्यालय हिंदी और रचनात्मक लेखन

प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए                                5 * 1 = 5

  1. ऊंट के मुंह में जीरा
  2. करोना का वैश्विक प्रभाव
  3. करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान

प्रश्न 8 – प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने पर भी उनका प्रयोग हो रहा है। इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के पर्यावरण निदेशालय के संयुक्त सचिव को सुझावात्मक  पत्र लिखिए।                                                    5 * 1 = 5

अथवा

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और अभद्र व्यवहार पर चिंता जताते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को रोकथाम के उपायों के साथ पत्र लिखिए। Sampadak ko Patra

प्रश्न 9  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 50 शब्दों में लिखिए।                                                                          –

1 समाचार पत्र की खूबियों का वर्णन कीजिए                                                                                                              3 

अथवा

कहानी के कौन कौन से प्रमुख तत्व है किन्ही दो का वर्णन कीजिए

2 फीचर किसे कहते हैं परिभाषा लिखिए                                                                                                                     2 

अथवा

पत्रकारिता में बीट किसे कहते हैं ?

प्रश्न 10 –  निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50  शब्दों में लिखिए। 

1 पत्रकार लेखन और सृजनात्मक लेखन में कोई तीन अंतर बताइए (3*1 =3 )

अथवा

एक अच्छे और रोचक फीचर की कोई तीन विशेषताएं बताइए। 

2 पत्रकारीय विशेषज्ञता से क्या तात्पर्य है (2*1=2) 

अथवा

लेख और रिपोर्ट में क्या अंतर है ?

पाठ्य पुस्तक

प्रश्न 11 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए         (3 * 2 = 6)

  1. वृक्षों से पत्तियों तथा वनों के ढांके किस माह में गिरते हैं , इससे विरहिणी नागमती का क्या संबंध है ? मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा
  2. ‘सत्य की पहचान हम कैसे करें’ कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
  3. देवसेना की हार या निराशा के क्या कारण है ? जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

प्रश्न 12 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए ( 2 * 2 = 4)

  1. ‘नयन न तिरपीत भेल’ पंक्ति में निहित भाव को स्पष्ट कीजिए।
  2. ‘रहि चकित चित्रलिखी सी’ पंक्ति का मर्म कौशल्या के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए। भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )
  3. तोड़ो कविता का आरंभ ‘तोड़ो तोड़ो तोड़ो’ से हुआ है और अंत ‘गोडो ,गोडो,गोडो’ से स्पष्ट कीजिए कि कवि ने ऐसा क्यों किया ?

प्रश्न 13 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए  (3 * 3 = 6)

  1. आधुनिक भारत के नए शरणार्थी कौन है ? प्रकृति के कारण विस्थापन और औद्योगिकरण के कारण विस्थापन में क्या अंतर है ?
  2. बड़ी बहूरिया का संवाद हरगोविंद क्यों नहीं सुना सका ? उसके मन में कौन सा अंतर्द्वंद चल रहा था ? फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया
  3. खैराती , रामू और छिद्दू ने जब आंखें खोली तो उन्हें सामने राजा ही क्यों दिखाई दिया ?

प्रश्न 14 – निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए (2 * 2 = 4)

  1. ‘चौधरी साहब एक खास हिंदुस्तानी रईस थे’ स्पष्ट कीजिए।प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न।
  2. हमें तो धोखा होता है कि परदादा की घड़ी जेब में डाले फिरते हो , वह बंद हो गई है तुम्हें चाभी भी देना आता है , ना पुर्जे सुधारना। तो भी दूसरों का हाथ नहीं लगाने देते , से लेखक का क्या आशय है ?
  3. गंगा पुत्र किन्हे कहा गया है ? अपनी जीविका के लिए कौन से जोखिम उठाते हैं ? दूसरा देवदास ममता कालिया

निष्कर्ष / समापन

उपर्युक्त प्रश्न पत्र में अधिक से अधिक उत्तर देने का प्रयत्न किया गया है। कुछ उत्तर के सामने नीले रंग की लिंक दी गई है , जिसको क्लिक करके आप उत्तर और पाठ का विस्तृत रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

यह लेख विद्यार्थियों की परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है , जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा में सर्वाधिक अंक दिलाने में सहायता करना है।

आशा है उपर्युक्त प्रश्न पत्र आपको पसंद आया हो और आपकी समझ विकसित हो सकी हो।

किसी प्रकार के प्रश्न पूछने के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं , हम आपके प्रश्नों का उत्तर यथाशीघ्र देंगे।

Leave a Comment