Class 12 Apna malwa MCQ ( अपना मालवा खाऊं उजाडूँ )

प्रस्तुत लेख में आप अपना मालवा पाठ का बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर ( Apna malwa MCQ types ) अध्ययन करेंगे और अपनी परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकेंगे। यह लेख परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो परीक्षा में आपकी काफी हद तक मदद करेगा।

अपना मालवा पाठ के माध्यम से प्रभाष जोशी ने ग्रामीण क्षेत्रों से बेरोजगारी, पलायन और औद्योगिक क्रांति के परिवेश को उजागर किया है। वर्तमान समय की संस्कृति किस प्रकार खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में तब्दील हो रही है, उसका बारीकी से वर्णन किया है। औद्योगिक क्रांति के कारण भारत की हरी-भरी भूमि को बंजर भूमि के रूप में तब्दील किया गया है। लोगों को उनके आशियाने से दूर केवल औद्योगिक क्रांति के नाम पर किया गया है। ऐसे लोग आधुनिक भारत के शरणार्थी के रूप में जाने जाते हैं, जो अपनी पुश्तैनी जमीन को छोड़कर शहर की ओर पलायन कर जाते हैं।

कक्षा १२ अंतराल Apna Malwa mcq

1 प्रश्न- अपना मालवा पाठ के लेखक का चुनाव कीजिए।

  1. प्रभात कुमार
  2. प्रभाष जोशी
  3. पंडित मालवीय
  4. विष्णु खरे

उत्तर- प्रभाष जोशी

2 प्रश्न- प्रभाष जोशी का जन्म दिए गए विकल्पों में से चयन करें।

  1. 1938
  2. 1837
  3. 1893
  4. 1937

उत्तर- 1937

3 प्रश्न- लेखक का जन्म कहां हुआ दिए गए उचित विकल्पों का चयन करें।

  1. वाराणसी उत्तर प्रदेश
  2. मुंगेर बिहार
  3. इंदौर मध्य प्रदेश
  4. तिरुचिरापल्ली आंध्र प्रदेश

उत्तर इंदौर मध्य प्रदेश

4 प्रश्न- प्रभाष जोशी ने पत्रकारिता का आरंभ किस संपादक के अंतर्गत किया था?

  1. मुंशी प्रेमचंद
  2. विष्णु खरे
  3. दिनेश माथुर
  4. राजेंद्र माथुर

उत्तर- राजेंद्र माथुर

5 प्रश्न- प्रभाष जोशी ने अपना पहला अखबार निकाला उसका नाम क्या था?

  1. दैनिक भास्कर
  2. जनसंवाद
  3. जनसत्ता
  4. दैनिक समाचार

उत्तर- जनसत्ता

6 प्रश्न- जनसत्ता अखबार का संपादकीय किस क्षेत्र की ओर झुकाव रखता था?

  1. राजनीतिक
  2. सामाजिक
  3. विज्ञान
  4. खेल

उत्तर- सामाजिक

7 प्रश्न- ‘अपना मालवा’ किस विधा में लिखा गया है?

  1. संस्मरण
  2. यात्रा वृतांत
  3. जीवन परिचय
  4. कहानी

उत्तर- संस्मरण

8 प्रश्न- पाठ के आरंभ में मालवा प्रदेश को कैसा प्रदर्शित किया गया है?

  1. प्राकृतिक संपदा से समृद्ध
  2. उजाड़
  3. बंजर
  4. औद्योगिक क्षेत्र के रूप में

उत्तर- प्राकृतिक संपदा से समृद्ध

9 प्रश्न- चौमासा के समय मालवा तथा राजस्थान में किस भिन्नता की ओर संकेत किया है?

  1. जगह जगह तालाब बना हुआ था
  2. धूप काफी तीव्र थी
  3. लोग पलायन कर रहे थे
  4. यातायात ठप हो गया था

उत्तर- जगह-जगह तालाब बना हुआ था (बरसात के समय मालवा में इतनी बारिश हुआ करती थी कि जगह-जगह गड्ढे लबालब भर जाते थे और उसमें तरह-तरह के जलीय पुष्प तथा फल आया करते थे)

10 प्रश्न- त्योहार के समय मालवा के घर-आंगन को किससे लीपा जाता था?

  1. चूना से
  2. गोबर से
  3. पानी से
  4. फिनाइल से

उत्तर- गोबर से

यह भी पढ़ें

Jaishankar prasad mcq class 12 – जयशंकर प्रसाद

Dusra devdas mcq with solution

Suryakant Tripathi Nirala MCQ

Surdas ki jhopdi mcq

Apna malwa MCQ objective type question answer

11 प्रश्न- मालवा में कौन जमा रहता है?

  1. मॉनसून
  2. धूप
  3. मेहमान
  4. बरात

उत्तर- मानसून

12 प्रश्न- चौमासा किसे कहते हैं?

  1. गर्मी के 4 महीने को
  2. सर्दी के 4 महीने को
  3. बरसात के 4 महीने को
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- बरसात के 4 महीने को

13 प्रश्न- लेखक ने विशाल राक्षसी बांध किस नदी पर देखा था?

  1. शिप्रा
  2. नर्मदा
  3. कावेरी
  4. गोदावरी

उत्तर- नर्मदा

14 प्रश्न- ‘तिनतिन-फिनफिन करती बह रही थी’ मैं कौन सा अलंकार है?

  1. मानवीकरण
  2. उपमा
  3. रूपक
  4. अनुप्रास

उत्तर- अनुप्रास

15 प्रश्न- पुराने समय के राजा विक्रमादित्य, भोज, मुंज आदि ने पानी के संरक्षण के लिए क्या किया था?

  1. तालाब का निर्माण
  2. बावड़ियों का निर्माण
  3. कुआं का निर्माण
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

16 प्रश्न- उज्जैन जाते समय लेखक को कौन सी नदी मिली?

  1. नर्मदा
  2. शिप्रा
  3. गोदावरी
  4. कावेरी

उत्तर- शिप्रा

17 प्रश्न- ‘विपुलता की आश्वस्ति’ से क्या आशय है?

  1. खुशहाल
  2. बदहाल
  3. संपन्नता का आश्वासन
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- संपन्नता का आश्वासन

18 प्रश्न- पाठ के अनुसार पूर्व समय में इंजीनियर किस कार्य में कुशल थे?

  1. शहर नियोजन
  2. पानी का प्रबंधन
  3. कृषि
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- पानी का प्रबंधन

19 प्रश्न- गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है?

  1. चंबल
  2. घागरा
  3. कावेरी
  4. गोदावरी

उत्तर- चंबल

20 प्रश्न- पाठ में प्रयोग किए गए शब्द ‘ओटले’ का क्या अर्थ है?

  1. तलाब
  2. बारिश
  3. घर
  4. मुख्य द्वार

उत्तर- मुख्य द्वार

Apna malwa class 12 question answer

21 प्रश्न- लेखक ने ‘डग डग रोटी पग पग नीर’ किस के संदर्भ में कहा?

  1. मुहावरे
  2. नदियों के बारे में
  3. मालवा की धरती के बारे में
  4. तालाबों के बारे में

उत्तर- मालवा की धरती के बारे में

22 प्रश्न- आधुनिक विकास की सभ्यता को लेखक ने क्या कहा है?

  1. उजाड़ की सभ्यता
  2. औद्योगिक सभ्यता
  3. विकसित सभ्यता
  4. खुशहाल सभ्यता

उत्तर- उजाड़ की सभ्यता

23 प्रश्न- रिनेसां से पूर्व भारतीय इंजीनियर किस कला में दक्ष थे?

  1. प्रकृति संरक्षण
  2. जल संरक्षण
  3. नदी संरक्षण
  4. खाद्य संरक्षण

उत्तर- जल संरक्षण

24 प्रश्न- मालवा की सदानीरा नदियां बिना बरसात के मौसम में किसका काम करती है?

  1. शुद्ध जल प्रवाहित करने का
  2. शहर के गंदे पानी को ले जाने का
  3. सूखा रहने का
  4. कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराने का

उत्तर- शहर के गंदे पानी को ले जाने का

संबंधित लेखन का भी अध्ययन करें

अपना मालवा खाऊ उजाड़ू

सूरदास की झोपड़ी

दूसरा देवदास ममता कालिया

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

बिस्कोहर की माटी

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न। 

पत्रकारिता लेखन के विभिन्न प्रकार

पत्रकारिता के विविध आयाम का संपूर्ण ज्ञान

उल्टा पिरामिड शैली की संपूर्ण जानकारी उदाहरण सहित

अभिव्यक्ति और माध्यम ( class 11 and 12 )

समापन

उपरोक्त लेख में लेखक ने पूर्व समय और वर्तमान समय के जल प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिसके कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है। जनजीवन को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है, आधुनिक इंजीनियरिंग के नाम पर पुराने इंजीनियर का उपहास किया जा रहा है जबकि पुराने इंजीनियर अपने क्षेत्र में कुशल थे वह पानी के कुशल प्रबंध को जानते थे।

Leave a Comment