Suryakant Tripathi Nirala MCQ Class 12 with solutions

Class 12 Suryakant Tripathi Nirala MCQ, Geet gaane do mujhe, saroj smriti, Questions and answers with solutions in Hindi.

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को ‘महामानव’ भी कहा जाता था, वह अपना सर्वस्व दूसरों के भलाई, उपकार के लिए न्योछावर किया करते थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों दुख सहे। उन्होंने पत्नी तथा परिजनों को बिछड़ते हुए बारीकी से देखा था। सरोज स्मृति तथा गीत गाने दो मुझे कविता में उस मर्म को अनुभव किया जा सकता है।

Class 12 Suryakant Tripathi Nirala MCQ

निराला जी का साहित्य वैसे तो छंद मुक्त हैं फिर भी उनके साहित्य में विभिन्नता देखने को मिलती है। उन्होंने जहां कविता का संग्रह लिखा वहीं उन्होंने राम की शक्ति पूजा जैसे साहित्य लिखकर भक्ति काल के कवियों की परिपाटी को भी अपनाया है। इसलिए उनके साहित्य में विभिन्नता देखी जा सकती है। वह कहीं छंद मुक्त कविता लिखते हैं तो कहीं छंद बद्ध फिर भी उनके साहित्य को ध्यान पूर्वक पड़ने पर स्पष्ट होता है कि उनकी प्रत्येक साहित्य कृति किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए लिखा गया है। उनका संपूर्ण साहित्य जगत उनके सृजनात्मक शक्ति का परिचय देता है।

इस लेख में आप कक्षा बारहवीं अंतरा भाग 2 के अंतर्गत सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता गीत गाने दो मुझे तथा सरोज स्मृति के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर (mcq type) का अभ्यास करेंगे।

 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला बहुविकल्पी प्रश्न

1 प्रश्न- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का उचित जीवन मृत्यु क्रम का चयन करें।

  1. 1798-1861
  2. 1864-1972
  3. 1898-1961
  4. 1917-1986

उत्तर- 1898-1961

2 प्रश्न- निराला जी के गांव का क्या नाम है?

  1. रामपुर
  2. उन्नाव
  3. भागलपुर
  4. महिषादल

उत्तर- महिषादल

3 प्रश्न – ‘समन्वय’ पत्रिका किसके द्वारा प्रकाशित की जाती थी?

  1. रामकृष्ण मिशन
  2. विवेकानंद धर्म ट्रस्ट
  3. वेदांत ट्रस्ट
  4. मिशनरी ट्रस्ट

उत्तर- रामकृष्ण मिशन

4 प्रश्न- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म बंगाल के किस जिले में हुआ था?

  1. 24 परगना
  2. दार्जिलिंग
  3. सिलीगुड़ी
  4. मेदिनीपुर

उत्तर- मेदिनीपुर

5 प्रश्न- राम की शक्ति पूजा के लेखक का क्या नाम है?

  1. तुलसीदास
  2. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  3. सूरदास
  4. बाल्मीकि

उत्तर- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

Geet gaane do mujhe mcq

( From chapter Suryakant Tripathi Nirala MCQ )

1 प्रश्न- ‘गीत गाने दो मुझे’ कविता कौन गा रहा है?

  1. कवि
  2. राहगीर
  3. नायिका
  4. मजदूर

उत्तर- कवि

2 प्रश्न- ‘पाथेय’ शब्द का क्या अर्थ होगा?

  1. पत्थर
  2. पाथना
  3. सहारा
  4. भरोसा

उत्तर- सहारा

3 प्रश्न- कवि यह गीत क्यों गाना चाह रहा है?

  1. वेदना को दूर करने के लिए
  2. मनोरंजन के लिए
  3. ईश्वर को मनाने के लिए
  4. नायिका की याद में

उत्तर- वेदना को दूर करने के लिए

4 प्रश्न- ‘ गीत गाने, ठग-ठाकुरों’ में कौन सा अलंकार है

  1. उपमा
  2. रूपक
  3. वक्रोक्ति
  4. अनुप्रास

उत्तर- अनुप्रास

5 प्रश्न- ‘ठग-ठाकुर’ किस वर्ग के प्रतिनिधि होते हैं?

  1. किसान वर्ग
  2. सामंती वर्ग
  3. मध्यमवर्ग
  4. दलित वर्ग

उत्तर- सामंती वर्ग

6 प्रश्न- कवि के जीवन में किन कारणों से दुख है?

  1. सभी खुशियां छीन जाने के कारण
  2. परिजनों के एक-एक कर बिछड़ जाने के कारण
  3. पत्नी के मृत्यु के कारण
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

7 प्रश्न- पूरा संसार किससे दुखी है?

  1. लोगों की स्वार्थी प्रवृत्ति से
  2. एक दूसरे से अपरिचित होने के कारण
  3. उपरोक्त दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- उपरोक्त दोनों

8 प्रश्न- कविता के अनुसार विष से कौन भर गया है?

  1. सांप
  2. कवि
  3. विश्व
  4. कोई नहीं

उत्तर – विश्व

9 प्रश्न- ‘ जल उठो फिर सीखने को’ से कवि का क्या आशय है?

  1. पुनः निर्माण का
  2. सब कुछ डूबा देने का
  3. मनुष्य जीवन समाप्त कर देने का
  4. ईश्वर के अवतार लेने का

उत्तर- पुनः निर्माण का

10 प्रश्न- कविता में ‘कंठ’ किसका रुकता जा रहा है?

  1. व्यक्ति का
  2. संसार का
  3. समाज का
  4. कवि का

उत्तर- कवि का

11 प्रश्न- कौन हार मान कर बैठ गया है?

  1. संसार
  2. लेखक
  3. कर्मचारी
  4. पुजारी

उत्तर- संसार

Read other class 12 chapters MCQ

Jaishankar prasad mcq class 12 – जयशंकर प्रसाद

Dusra devdas mcq with solution दूसरा देवदास बहुविकल्पीय

Saroj smriti mcq

( From chapter Suryakant Tripathi Nirala MCQ )

1 प्रश्न- सरोज किसकी पुत्री थी?

  1. पुजारी की
  2. सेठ की
  3. मुखिया की
  4. लेखक की

उत्तर- लेखक की

2 प्रश्न- ‘सरोज स्मृति’ कविता लेखक ने कब लिखी?

  1. पुत्री के मृत्यु से पहले
  2. पुत्री की मृत्यु के बाद
  3. पत्नी की याद में
  4. पुत्री के बचपन में

उत्तर- पुत्री की मृत्यु के बाद

3 प्रश्न- सरोज का कन्यादान किसने किया था?

  1. सरोज की नानी ने
  2. सरोज के मामा ने
  3. उनके पिता ने
  4. सरोज की माता ने

उत्तर- सरोज के पिता ने

4 प्रश्न- सरोज के विवाह में कौन कौन शामिल हुआ?

  1. परिवार के लोग
  2. समाज के लोग
  3. उपरोक्त दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- परिवार के लोग

5 प्रश्न- विवाह के समय सरोज के ऊपर संस्कारों का जल किसने डाला?

  1. नानी ने
  2. कवि ने
  3. मामा ने
  4. पंडित ने

उत्तर- कवि ने

6 प्रश्न- ‘ उर’ शब्द का क्या अर्थ है?

  1. उड़ना
  2. उतरना
  3. ऊंचाई
  4. ह्रदय

उत्तर- हृदय

7 प्रश्न- ‘उच्छ्वास’ शब्द का क्या अर्थ होगा?

  1. छोड़ी गई सांस
  2. ली गई सांस
  3. मौन धारण करना
  4. उत्साह से बोलना

उत्तर- ली गई सांस

8 प्रश्न- कविता में किस का विलाप है?

  1. माता का
  2. नानी का
  3. पिता का
  4. दादी का

उत्तर- पिता का

9 प्रश्न- सरोज की शादी अनोखी क्यों थी?

  1. सादगी के कारण
  2. माता के ना होने के कारण
  3. समाज के ना होने के कारण
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

10 प्रश्न- सरोज में किस की छवि देखी जा सकती थी?

  1. पिता की
  2. माता की
  3. नानी की
  4. दादी की

उत्तर- माता की

11 प्रश्न- विवाह के समय मां को कौन याद कर रहा है?

  1. दूल्हा
  2. सरोज
  3. लेखक
  4. मामा

उत्तर- सरोज

12 प्रश्न- ‘मूर्ति धीति’ में कौन सा अलंकार है?

  1. अनुप्रास
  2. अतिशयोक्ति
  3. मानवीकरण
  4. उपमा

उत्तर- मानवीकरण

13 प्रश्न- थर-थर-थर में प्रयोग हुए अलंकार का उचित चयन करें?

  1. अनुप्रास
  2. शैलेश
  3. उपमा
  4. पुनरुक्ति प्रकाश

उत्तर- पुनरुक्ति प्रकाश

14 प्रश्न- ‘ रति-रूप’ किसको कहा गया है?

  1. लेखक को
  2. सरोज को
  3. कामदेव को
  4. उपरोक्त वैसे कोई नहीं

उत्तर- कामदेव को

15 प्रश्न- सरोज के सौंदर्य में किसका रूप नजर आता है?

  1. लेखक की पत्नी का
  2. सरोज की मां का
  3. उपरोक्त दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- उपरोक्त दोनों

16 प्रश्न- कविता में प्रेम गीत को किसने गाया था?

  1. सरोज ने
  2. लेखक ने
  3. लेखक और उसकी स्वर्गीय पत्नी ने
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- लेखक और उसकी स्वर्गीय पत्नी ने

17 प्रश्न- कविता में आकाश से क्या उतर रहा था?

  1. कामदेव
  2. ईश्वर का आशीर्वाद
  3. श्रृंगार की कल्पनाएं
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- श्रृंगार की कल्पनाएं

18 प्रश्न- सरोज के विवाह पर लेखक ने किस को आमंत्रित किया था?

  1. समाज को
  2. सभी परिवार को
  3. किसी को नहीं
  4. अनाथ बच्चों को

उत्तर- किसी को नहीं

19 प्रश्न- सरोज को मां की शिक्षा किसने शिक्षा दी थी?

  1. नानी ने
  2. दादी ने
  3. पिता ने
  4. मामा ने

उत्तर- पिता ने

20 प्रश्न- सरोज की मृत्यु कहां होती है?

  1. ससुराल में
  2. पिता के घर
  3. नानी के घर
  4. मंडप में

उत्तर- नानी के घर

21 प्रश्न- ‘जलद’ शब्द का पर्यायवाची क्या होगा?

  1. जल
  2. जलना
  3. बादल
  4. जहाज

उत्तर- बादल

22 प्रश्न- शकुंतला कौन थी?

  1. कविता की नायिका
  2. अभिज्ञान शाकुंतलम् की नायिका
  3. सरोज की नानी
  4. कवि की पत्नी

उत्तर- अभिज्ञान शाकुंतलम् की नायिका

23 प्रश्न- कवि किसके शोक में विलाप कर रहा है?

  1. पत्नी
  2. पिता
  3. पुत्री
  4. परिजन

उत्तर- पुत्री

24 प्रश्न- कवि के मन में किसके समान वेदना हो रही थी?

  1. शकुंतला के समान
  2. सरोज के समान
  3. कण्व ऋषि के समान
  4. पत्नी की समान

उत्तर- कण्व ऋषि के समान

25 प्रश्न- सरोज का पुष्प सेज किसने सजाया था?

  1. माता ने
  2. नानी ने
  3. सखियों ने
  4. कवि ने/पिता ने

उत्तर- कवि ने/पिता ने

26 प्रश्न- सरोज का पालन पोषण कहां हुआ था?

  1. लेखक के घर
  2. ननिहाल में
  3. दादी के यहां
  4. आश्रम में

उत्तर- ननिहाल में

27 प्रश्न- कवि ने ‘भाग्यहीन’ किसको कहा है?

  1. पुत्री को
  2. पत्नी को
  3. स्वयं को
  4. नानी को

उत्तर- स्वयं को

28 प्रश्न- ‘संबल’ शब्द का उचित विकल्प चयन करें

  1. सहारा
  2. भरोसा
  3. मिट्टी खोदने का औजार
  4. खेत में काम आने वाला औजार

उत्तर- सहारा

29 प्रश्न- कवि के जीवन में दुख ही दुख क्यों है?

  1. क्योंकि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है
  2. उसके पुत्री की मृत्यु हो चुकी है
  3. उसके स्वजनों की मृत्यु हो चुकी है
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

30 प्रश्न- ‘शतदल’ का उचित विकल्प चुनिए?

  1. 100 का एक समूह
  2. भारी दल का होना
  3. कमल
  4. बादल

उत्तर- कमल

निम्नलिखित लेखों का भी अध्ययन करें

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न। 

Vishnu Khare Class 12

जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

रघुवीर सहाय बसन्त आया कविता

गीत गाने दो मुझे Class 12

भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )

मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा

चंद्रधर शर्मा गुलेरी class 12

कच्चा चिट्ठा कक्षा 12

बनारस कविता व्याख्या सहित

यह दीप अकेला कविता

फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया

असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

सूरदास की झोपड़ी

दूसरा देवदास ममता कालिया

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

बिस्कोहर की माटी

अपना मालवा खाऊ उजाड़ू

निष्कर्ष – Suryakant Tripathi Nirala MCQ Final words

उपरोक्त कविता महामानव सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की है। गीत गाने दो मुझे कविता में वह अपनी वेदना को छुपाने के लिए अपने दुखों को उजागर न करने के लिए गीत गाना चाहता है। दूसरी कविता सरोज स्मृति है जिसमें वह अपनी इकलौती पुत्री जो उसके जीवन का सहारा थी की मृत्यु के उपरांत उसे याद करते हुए विलाप करते हुए जाता है।

कवि के जीवन में आरंभ से ही दुख यही दुख देखने को मिला। उनके अपने स्वजन एक-एक कर अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए। उनकी पत्नी भी असमय मृत्यु को प्राप्त हुई विवाह के उपरांत उन्होंने अपनी पुत्री को भी खो दिया। इस सहारे को खोकर वह स्वयं से टूट गए और इस प्रकार विलाप के रूप में उन्होंने सरोज स्मृति की रचना की।

आशा है उपरोक्त लेख आपके परीक्षा के लिए कारगर होगा अपने प्रश्न या सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Comment