samvadiya class 12 mcq questions

फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिकता के कवि हैं, उनके साहित्य में ग्रामीण परिवेश को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उसी परिवेश से संबंधित संवदिया पाठ है। संवाद ले जाने वाले व्यक्ति को संवदिया कहा जाता है। यह कार्य कठिन इसलिए हो जाता है क्योंकि संवाद लिखित रूप में नहीं बल्कि याद करके भाव-भंगिमाओं के साथ सुनाना होता है। यह पाठ विद्यार्थियों के लिए सबसे रूचि का है। इस पाठ से अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं परीक्षा को ध्यान में रखकर हमने इस लेख में बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर तैयार किया है, जो आगामी परीक्षाओं में संभवतः पूछे जा सकते हैं। यह लेख आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए कारगर सिद्ध हो सकता है।

Samvadiya mcq Questions संवदिया फणीश्वर नाथ रेणु

1 प्रश्न- फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म मृत्यु के उचित विकल्प का चयन करें

  1. 1821-1977
  2. 1720-1832
  3. 1921-1977
  4. 1925-1975

उत्तर-1921-1977

2 प्रश्न- फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म दिए गए विकल्प में सही का चुनाव करें।

  1. पूर्णिया
  2. काशी
  3. बनारस
  4. मुंगेर

उत्तर- पूर्णिया

3 प्रश्न- ‘रेणु’ किस विचारधारा के लेखक थे?

  1. छायावाद
  2. प्रयोगवाद
  3. प्रगतिशील
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- प्रगतिशील

4 प्रश्न- फणीश्वर नाथ रेणु के साहित्य में भरमार है दिए गए विकल्प का उचित चयन करें।

  1. सामंतवादी
  2. जातिवादी
  3. आंचलिकता
  4. ब्राह्मणवादी

उत्तर- आंचलिकता

5 प्रश्न- फणीश्वर नाथ रेणु ने किस लेखक की विरासत को नई पहचान दी?

  1. जयशंकर
  2. प्रेमचंद
  3. महादेवी वर्मा
  4. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

उत्तर- प्रेमचंद

6 प्रश्न- संवदिया कहानी में मुख्य पात्र कौन है?

  1. बड़ी बहूरिया
  2. हरगोबिन
  3. गांव के लोग
  4. बहुरिया का पति

उत्तर- बड़ी बहुरिया

7 प्रश्न- संवदिया का क्या कार्य होता है?

  1. लोगों की समस्या का समाधान करना
  2. लोगों के संदेश को ले जाना
  3. चिट्टियां बांटना
  4. गांव की चिट्टियां पढ़ना

उत्तर – लोगों के संदेश को ले जाना

8 प्रश्न- हरगोबिन को हवेली पर किसने बुलाया था?

  1. छोटी बहूरिया ने
  2. बड़े मालिक ने
  3. बड़ी बहूरिया ने
  4. मोदियाइन ने

उत्तर- बड़ी बहूरिया ने

9 प्रश्न- हरगोबिन को हवेली बुलाने पर आश्चर्य क्यों हुआ?

  1. आज से पूर्व हवेली नहीं गया था
  2. हवेली देखने के लिए
  3. डाक के जमाने में उसकी जरूरत पड़ने पर
  4. बड़ी बहूरिया से मिलने से

उत्तर- डाक के जमाने में उसकी जरूरत पड़ने पर

10 प्रश्न- हवेली में किसके मृत्यु के बाद पारिवारिक झगड़ा आरंभ हो गया?

  1. बड़ी बहूरिया के पति
  2. छोटे भाई
  3. बड़ी बहुरिया
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- बड़ी बहूरिया के पति

संवदिया mcq questions

11प्रश्न- हरगोबिन को संदेश सुनाते समय बड़ी बहूरिया क्यों रोने लगी?

  1. दुखों के कारण
  2. झगड़े के कारण
  3. पैसों के कारण
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- दुखों के कारण

12 प्रश्न- हरगोबिन को हवेली क्यों बुलाया गया था?

  1. चिट्ठी पढ़ने के लिए
  2. बड़ी बहूरिया से मिलने के लिए
  3. वसीयत के कागज बनाने के लिए
  4. गुप्त संदेश ले जाने के लिए

उत्तर- गुप्त संदेश ले जाने के लिए

13 प्रश्न- बड़ी बहूरिया किसकी नौकरी करने को तैयार है?

  1. राजा की
  2. समाज की
  3. भैया भाभी की
  4. देवर देवरानी की

उत्तर- भैया भाभी की

14 प्रश्न- बहुरिया ने हरगोबिन को कितने रुपए दिए?

  1. ₹1000
  2. ₹500
  3. ₹100
  4. ₹5

उत्तर- ₹5

15 प्रश्न- हरगोबिन ट्रेन पकड़ने के लिए किस जंक्शन पर गया था?

  1. मुगलसराय
  2. बरौनी
  3. कटिहार
  4. सोनपुर

उत्तर- कटिहार

16 प्रश्न- कटिहार पहुंचने के बाद मालूम होता है कि सचमुच सूराज हुआ है। रेखांकित शब्द का क्या अर्थ होगा?

  1. साम्राज्य
  2. मिराज
  3. गणराज्य
  4. स्वराज्य

उत्तर- स्वराज्य

17 प्रश्न- कटिहार जंक्शन से हरगोबिन को किस रेलवे स्टेशन तक जाना था?

  1. भागलपुर
  2. बिंहपुर
  3. बरौनी
  4. समस्तीपुर

उत्तर- बिंहपुर

18 प्रश्न- हरगोबिन ने बहुरिया की माताजी से क्या झूठ बोला?

  1. दशहरा में खुद मिलने आएगी
  2. वह सुखी से है
  3. उपरोक्त दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- उपरोक्त दोनों

19 प्रश्न- हरगोबिन ने बहुरिया को कहां की लक्ष्मी बताया?

  1. घर की
  2. गांव की
  3. शहर की
  4. हवेली की

उत्तर- गांव की

हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा बारहवीं ( Prashna patra with solution )

Jaishankar prasad mcq class 12 – जयशंकर प्रसाद

Dusra devdas mcq with solution दूसरा देवदास बहुविकल्पीय

Suryakant Tripathi Nirala MCQ Class 12 with solutions

Class 12 Surdas ki jhopdi mcq CBSE Hindi Antral

Class 12 Apna malwa MCQ ( अपना मालवा खाऊं उजाडूँ )

Bharat ram ka prem MCQ ( भरत राम का प्रेम )

Class 12 Barahmasa mcq, malik muhammad jayasi

20 प्रश्न- हरगोबिन को बहुरिया के मायके कुछ खाया क्यों नहीं गया?

  1. बहुरिया की हालत याद करके
  2. बहुरिया के मायके की हालत देखकर
  3. उसे भूख नहीं थी
  4. उसे जल्दी रवाना होना था

उत्तर- बहुरिया की हालत याद करके

21 प्रश्न- कटिहार से जलालगढ़ की कितनी दूरी बताई गई है?

  1. 5 किलोमीटर
  2. 20 किलोमीटर
  3. 2 कोस
  4. 20 कोस

उत्तर- 20 कोस

22 प्रश्न- हरगोबिन बहुरिया के पैर पकड़ क्यों रोने लगा?

  1. क्योंकि उसने बहुरिया का संवाद नहीं सुनाया था
  2. उसकी चोरी पकड़ी गई थी
  3. उसे पैसों की जरूरत थी
  4. वह 20 कोस पैदल चल कर आया था

उत्तर- क्योंकि उसने बहुरिया का संवाद नहीं सुनाया था

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

फणीश्वर नाथ रेणु – संवदिया

असगर वजाहत अन्तरा भाग 2

सूरदास की झोपड़ी

दूसरा देवदास ममता कालिया

विद्यापति की पदावली

आरोहण कक्षा 12

जहां कोई वापसी नहीं – निर्मल वर्मा

बिस्कोहर की माटी

अपना मालवा खाऊ उजाड़ू

प्रेमघन की छाया स्मृति – लेखक का जीवन परिचय , पाठ का सार , महत्वपूर्ण प्रश्न। 

Vishnu Khare Class 12

जयशंकर प्रसाद ( अंतरा भाग 2 )

रघुवीर सहाय बसन्त आया कविता

गीत गाने दो मुझे Class 12

भरत राम का प्रेम ( तुलसीदास )

मलिक मुहम्मद जायसी – बारहमासा

चंद्रधर शर्मा गुलेरी class 12

कच्चा चिट्ठा कक्षा 12

बनारस कविता व्याख्या सहित

यह दीप अकेला कविता

फीचर लेखन की परिभाषा, भेद और उदाहरण

मीडिया लेखन का संपूर्ण ज्ञान

संदेश लेखन की परिभाषा और उदाहरण

संवाद लेखन विषय पर उदाहरण सहित जानकारी

पटकथा लेखन उदाहरण सहित

डायरी लेखन की संपूर्ण जानकारी

सृजनात्मक लेखन की परिभाषा और उदाहरण

विज्ञापन लेखन की परिभाषा और उदाहरण

विशेष लेखन की परिभाषा और उदाहरण

कहानी लेखन की परिभाषा और उदाहरण

स्ववृत्त लेखन की परिभाषा और उदाहरण

नाटक लेखन की परिभाषा और उदाहरण 

विभिन्न माध्यम के लिए लेखन

प्रतिवेदन लेखन की परिभाषा और उदाहरण

कार्यालयी लेखन की पूरी जानकारी

विज्ञापन लेखन परिभाषा, उदाहरण सहित पूरी जानकारी

पत्रकारिता लेखन के विभिन्न प्रकार

पत्रकारिता के विविध आयाम का संपूर्ण ज्ञान

उल्टा पिरामिड शैली की संपूर्ण जानकारी उदाहरण सहित

अभिव्यक्ति और माध्यम ( class 11 and 12 )

संपादक को पत्र

अवकाश हेतु पत्र

कार्यसूची लेखन ( अभिव्यक्ति और माध्यम ) संपूर्ण जानकारी

जनसंचार माध्यम

कहानी के तत्व की पूरी जानकारी

नाटक के तत्व की पूरी जानकारी

उपन्यास के तत्व की संपूर्ण जानकारी उदाहरण सहित

निष्कर्ष-

संवदिया फणीश्वर नाथ रेणु की कालजई रचना है, इसके माध्यम से उन्होंने घर के बड़ी बहू की मार्मिक स्थिति का यथार्थ चित्रण किया है। कहानी को पढ़ने के साथ-साथ दृश्य का स्पष्ट होना पाठकों को और अधिक जोड़ने का सफल प्रयास है। संवदिया का काम संवाद को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना है। इस संवाद का कोई लिखित रूप नहीं होता यह बुद्धि और कुशलता पर निर्भर कार्य है।

पूरे संदेश को यथावत गंतव्य तक पहुंचाना, एक-एक शब्द एक-एक भाव को याद रख कर संवाद प्रस्तुत करना संवदिया का कार्य होता है माना जाता है। संवदिया भगवान के घर से आते हैं, क्योंकि यह कार्य कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता इसके लिए कुशलता अनिवार्य है।

रेणु जी की यह रचना पूर्णता सार्थक हुई है, इसे रंगमंच पर भी खेला जा सकता है। भाषा का प्रयोग समय परिस्थिति के अनुसार किया गया है।  क्षेत्रीय भाषा की भरमार है, मुहावरे गीत लोकोक्ति का भी उचित प्रयोग किया गया है।

Leave a Comment